Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विभिन्न जनपदों के मार्गों/सेतुओं को ‘कल्याण सिंह मार्ग’ तथा ‘डॉ. विश्वनाथ शर्मा रेल उपरिगामी सेतु’ के नाम से किया गया नामकरण

keshav maurya

keshav maurya

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर उप्र सरकार द्वारा जनपद अलीगढ़ में अलीगढ़-रामघाट मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग-105) लम्बाई-44 किमी का नामकरण उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल ‘‘कल्याण सिंह मार्ग’’ नाम से किया गया है तथा जनपद झांसी के झांसी-कानपुर-लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर सीपरी अधोगामी सेतु के ऊपर रेल उपरिगामी सेतु का नामकरण ‘‘डॉ विश्वनाथ शर्मा रेल उपरिगामी सेतु’’ के नाम से किया गया है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए इस सम्बन्ध मे आवश्यक अधिसूचना उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।

Exit mobile version