Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से तालाब बनी सड़कें, यूथ कांग्रेस के दफ्तर में भरा पानी

झमाझम बारिश

झमाझम बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन अब जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं। आलम यह है कि रविवार हुई मूसलाधार बारिश से दिल्ली का बुरा हाल है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यूथ कांग्रेस के दफ्तर में घुटनों तक पानी भर गया है।

अमेरिका में कोरोना से 1.40 लाख लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार

वहीं, दिल्ली के मिंटो रोड इलाके में स्थित अंडरपास में कई फीट तक पानी भर गया है। इस दौरान अंडरपास से गुजर रही दिल्ली परिवहन निगम (Delhi Transport Corporation) की एक बस पानी में डूब गई है। वहीं, सूचना पर पहुंचे दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान सीड़ियों की भी मदद ली गई।

यहां पर बता दें कि झमाझम बारिश के चलते मिंटो रोड पर 2  साल बाद रविवार सुबह फिर पानी भर गया, जिससे दिल्ली परिवहन निगम की यह बस डूब गई।  वहीं, इसकी सूचना तत्काल मिलने पर दिल्ली दमकल विभाग के कर्मचारी यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2018 में भी डीटीसी की बस डूब गई थी। इसके बाद सवार यात्री बस से निकलकर छतों पर चढ़ गए, जिसके बाद उन्हें निकाला गया। इसके लिए सीढ़ी की भी मदद ली गई थी।

बारिश के चलते जलभराव का यह नजारा दिल्ली के साथ एनसीआर के भी कई इलाकों में है। दिल्ली के केशवपुरम और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें तलााब में तब्दील हो गई हैं।

जरूरत से ज्यादा मनुष्य का ये एक गुण पड़ सकता है उस पर भारी- चाणक्य नीति

इंदरलोक पास जखीरा रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे डूबा टेंपो डूब गया है, जिसके बाद रस्सी से निकाला जा रहा है, लेकिन कामयाबी मिलना मुश्किल है। यूथ कांग्रेस के दफ्तर में पानी भरने के बाद कार्यकर्ता मुश्किल से दफ्तर के अंदर आ-जा पा रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और लोग बारिश को तरसते रहे। मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि शनिवार को हल्की बारिश होगी, लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई। दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 89 फीसद दर्ज हुआ। साथ ही दिल्ली में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

Exit mobile version