Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रोडवेज बस पेड़ से टकराई, 12 घायल

Road Accident

road accident

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक को बचाने के प्रयास में एक रोडवेज बस के पेड़ से टकरा (Collided) गयी। इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदायूं डिपो की एक रोडवेज बस आज तड़के करीब 4:30 बजे क्षेत्र के ग्राम कुतलूपुर के पास से विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक काे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 12 यात्री घायल हुए ,जिन्हें राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल चालक विकास सिंह तथा परिचालक मनोज मिश्रा के अलावा गंभीर रूप से घायल बस यात्री सत्यवीर, रामविलास, मनीष, प्रेमा, शेखर वर्मा,  पुष्पा तथा नितिन को फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह घायल बस यात्रियों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी घायलों को समुचित दवाइयां एवं उपचार उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए।

Exit mobile version