Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रोडवेज बस ने दो मासूमों को रौंदा, एक की मौत

कासगंज। मथुरा बरेली हाईवे पर नगला डुकरिया के निकट परिवहन निगम की बस ने दो मासूमों को रौंद दिया। बालकों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर किया। उपचार को अन्यत्र ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे का उपचार जारी है। पुलिस ने परिवहन निगम की बस को कब्जे में ले लिया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला डुकरिया में मंगलवार की दोपहर हुई दुर्घटना में परिवहन निगम की बस ने सड़क पर खेल रहे मोहित के 4 वर्षीय पुत्र सूर्यकांत एवं उसकी चचेरी बहन रघुराज की पुत्री 5 वर्षीय मोनिका को रौंद दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने परिवहन निगम की बस को रोक लिया। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों ही मासूम बालकों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां सूर्यकांत की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

गहन चिकित्सा के लिए अन्यत्र ले जाते समय सूर्यकांत ने भी दम तोड़ दिया। जबकि मोनिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। चालक एवं परिचालक फरार है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश भारद्वाज ने बताया बस पुलिस के कब्जे में है। परिवहन विभाग से जानकारी कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version