• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्वैलरी शॉप से मिर्ची गैंग ने लूटी सोने की चेन, युवती समेत दो पकड़े गए

Writer D by Writer D
21/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Deputy CMO was held hostage and robbed

Deputy CMO was held hostage and robbed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। सिहानीगेट थानाक्षेत्र अंतर्गत मालीवाड़ा बसंत मार्केट में प्यारेलाल पार्क के सामने बुधवार की शाम को श्री लक्ष्मी ज्वैलर्स नामक शोरूम में मिर्ची गैंग ने मालिक व कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डालकर एक सोने की चेन लूट (Robbery) ली। दुकान मालिक व कर्मचारी ने मिर्ची गिरने के बावजूद साहस का परिचय देते हुए एक युवती व उसके साथी को दबोचा लिया।

जबकि उनका एक साथी एक चेन लूटकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवती व उसके साथी को पकड़कर थाने ले गई। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटनाक्रम के अनुसार सिहानीगेट थानाक्षेत्र अंतर्गत मालीवाड़ा बसंत रोड मार्केट में श्री लक्ष्मी ज्वैलर्स का शोरूम है। जिस पर आज शाम करीब 7 बजे शोरूम पर मालिक मानव गर्ग व एक अन्य कर्मचारी अभिषेक वर्मा मौजूद थे। तभी दो युवक, एक लड़की दुकान पर पहुंचे और उन्होंने चेन दिखाने की बात की। कई चेन दिखाने के बाद उन्हें डिजाइन पसंद नहीं आया और उन्होंने नए तरह के डिजाइन दिखाने के लिए कहा।

दुकान पर मौजूद दोनों युवकों को पता नहीं था कि उनके साथ कोई घटना होने वाली है। इसी दौरान ग्राहक बनकर आए तीनों लोगों में से किसी एक ने दोनों युवक मानव गर्ग व अभिषेक वर्मा की आंखों में मिर्ची डाल दी। दोनों की आंखों में मिर्ची डालते ही उन्होंने शोर मचा दिया। दोनों में से किसी एक युवक ने उनके साथ आई एक युवती को दबोच लिया और शोर सुनकर अंदर आई भीड़ ने एक युवक को भी दबोच लिया। लेकिन एक युवक दुकान से एक चेन लूटकर भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और पकड़े गए युवक व युवती से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल जा रही हैं ताकि पुलिस अपराधियों तक पहुंच सके।

Tags: crime newsGaziabad News
Previous Post

बहन के घर आई नव विवाहिता की गला काटकर हत्या

Next Post

बिल्डर ने पैसा मांगने पर ठेकेदार को जलाकर मार डाला

Writer D

Writer D

Related Posts

Vande Bharat Express
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत से घटीं दूरियां, बढ़ा उत्तर प्रदेश का जुड़ाव

09/11/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047-समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान

09/11/2025
Ram Temple
Main Slider

अयोध्या तैयार: 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी फहराएंगे राम मंदिर के सातों शिखरों पर भगवा ध्वज

09/11/2025
CM Yogi pays tribute to Buddhist religious leader Bhadant Dnyaneshwar
उत्तर प्रदेश

बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

09/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री

09/11/2025
Next Post
Murder

बिल्डर ने पैसा मांगने पर ठेकेदार को जलाकर मार डाला

यह भी पढ़ें

Bundelkhand

बुंदेलखंड की संस्कृति को सहेजेगी योगी सरकार

11/12/2022
cm yogi

विपक्ष पर मुख्यमंत्री योगी ने कसा तंज, कहा- इनका अब विसर्जन कर दीजिए

22/02/2022
Vastu tips for broom

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

05/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version