Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मॉडल शॉप मैनेजर से सरेराह लूट, 3 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर लुटेरे फरार

loot

loot

लखनऊ में बेखौफ लुटेरों ने बुधवार देर रात एक माडल शॉप के मैनेजर से 3 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। मैनेजर के विरोध पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी की। मगर कोई संदिग्ध हाथ न लगा।

पुलिस पीड़ित माडल शॉप मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की हुलिए के हिसाब से तलाश कर रही है। घटना में शॉप के एक पूर्व कर्मचारी के शामिल होने का पीड़ित ने शक जताया है।

मामला चिनहट थाना क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार रात BBD चौकी क्षेत्र में तिवारी गंज स्थित माडल शॉप में बाइक सवारों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। शॉप मैनेजर शशांक जायसवाल देर रात कैश लेकर बाइक से निकले थे। इसी बीच तीन बाइक सवार लुटेरों ने असलहा के दम पर रोक लिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जिसमें करीब 3 लाख रुपए थे।

मॉडल बनाने का झांसा देकर नाबालिग के साथ गैंगरेप का प्रयास, चार लोग हिरासत में

बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद अयोध्या हाईवे होते हुए भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चालाया गया। मगर लुटेरों का सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी संजीव सुमन समेत अधिकारियों ने भी जांच पड़ताल कर पीड़ित से बात की। गुरुवार सुबह उसके तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है।

घटना को अंजाम देने वालों ने पहले से इलाके की रेकी कर रखी थी। घटना स्थल के आसपास से लेकर भागने वाले रास्ते पर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।

Exit mobile version