Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सामने आया ‘सर्कस’ का फर्स्ट लुक, रोहित ने बताई रिलीज डेट

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने कई हिट फिल्में दी हैं और दर्शकों को सिनेमाघरों में सीटी बजाने पर मजबूर कर दिया है। लोग उन्हें गाड़ी उड़ाने वाले डायरेक्टर भी कहते हैं। लेकिन अब रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)  लोगों को हंसाने के लिए फिल्म ‘सर्कस’ (circus) लेकर आ रहे हैं, जिसमें डबल धमाल दिखेगा।

नशे की हालत में उर्फी ने शेयर किया वीडियो, लोगों ने किया ट्रोल

डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)  ने फिल्म का पहला लुक इंस्टाग्राम हैंडल (Instagram handle) से शेयर करते हुए रिलीज डेट भी बता दी है। फिल्म साल 2022 में ही क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) डबल रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) लीड रोल में नजर आएंगी।

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) करेंगे धमाल

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)  ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Instagram handle) से फिल्म सर्कस (circus) का पोस्टर लुक शेयर किया है। जिसमें रणवीर सिंह, जैकलिन, पूजा हेगड़े के अलावा वरुण शर्मा और कई मशहूर सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को देखकर लग रहा है कि इसमें रणवीर सिंह के अलावा वरुण शर्मा भी डबल रोल प्ले करते दिखाई देंगे।

Rohit

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए निर्देशक ने कैप्शन में लिखा- एक बार फिर अपने दर्शकों को वापस सिनेमा में लाने का समय आ गया है। 16 साल पहले गोलमाल रिलीज हुई थी और आप सभी ने जो प्यार मुझे दिया, उसने मुझे वो बना दिया, जो आज मैं हूं। आपके और आपके परिवार के लिए सर्कस एक क्रिसमस गिफ्ट है। क्योंकि इस सर्कस में बहुत सारा गोलमाल है।’

इस फिल्म का है रिमेक

बता दें रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सर्कस संजीव कुमार और देवेन वर्मा की फिल्म ‘अंगूर’ का रिमेक है। ये फिल्म शेक्सपियर के नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर बनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अजय देवगन कोमियो रोल में दिखाई देंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि फिल्म में कुछ गोलमाल होने वाली है। रोहित शेट्टी की आखिरी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज हुई थी, जो हिट हुई थी।

सोनाक्षी ने कर ली सगाई, फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

Exit mobile version