Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रोहित शर्मा इस अंदाज़ मे दी विराट और अनुष्का को बधाई

Rohit Sharma- virat

अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट

नई दिल्ली| लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई दी है। विराट कोहली ने गुरुवार को ही सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया कि उनके घर जनवरी 2021 में नया मेहमान आ रहा है। विराट और रोहित इन दिनों युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हैं।

रेल मंत्रालय ने दिव्यांग छात्रों को परीक्षा के लिए यात्रा के बारे में विचार करने का दिया निर्देश

विराट ने ट्विटर पर लिखा, ‘और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’ विराट के ट्वीट पर रोहित शर्मा ने जवाब में लिखा, ‘आप दोनों को बधाई, नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’ रोहित अपनी पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ ही यूएई पहुंचे हैं। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी टीम ने खिलाड़ियों को अपना परिवार साथ लाने की इजाजत दी है। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी।

कोरोना के चलते एमबीबीएस के नए सत्र में 80 घंटे की पढ़ाई होगी अनिवार्य

कोविड-19 के चलते भारत में मार्च के अंत से लॉकडाउन लग गया था। विराट लॉकडाउन के समय पत्नी अनुष्का के साथ मुंबई के अपने घर में ही थे। विराट आरसीबी टीम के साथ नहीं बल्कि अलग से दुबई पहुंचे थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विराट पांच महीने पूरी तरह से आइसोलेशन में थे और यही वजह थी कि वो मुंबई से बेंगलुरु ना ट्रैवल करके डायरेक्ट दुबई पहुंचना चाहते थे।

Exit mobile version