• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, 13 को रवाना होंगे ऑस्ट्रेलिया

Desk by Desk
11/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल, राष्ट्रीय
0
रोहित शर्मा rohit sharma

रोहित शर्मा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वह 13 दिसम्बर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे ताकि वह टेस्ट सीरीज में आखिरी दो मैचों में चयन के लिए उपलब्ध हो सकें।

रोहित को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी, लेकिन वह फाइनल सहित आखिरी कुछ मैचों में खेले। अपनी टीम मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार चैंपियन बनाने के बाद वह मुंबई लौटे और फिर बेंगलुरु स्थित एनसीए में पहुंचकर रिहैबिलिटेशन से गुजरे। आज उनका फिटनेस टेस्ट किया जाना था जो उन्होंने पास कर लिया । फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद माना जा रहा है कि रोहित 13 दिसंबर को मुंबई और दुबई के जरिये ऑस्ट्रेलिया पहुंच सकते है जहां वह चार टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों में चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना कार्यकाल पूरा करेंगे , अटकलों पर पूर्ण विराम

रोहित हालांकि पहले टेस्ट मुकाबले से पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचे जायेंगे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरकार की तरफ से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर निर्देशों के अनुसार रोहित को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना पड़ेगा, जिसके बाद ही वह टीम के साथ बायो बबल में शामिल हो सकते हैं।

भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड में जबकि दूसरा मुकाबला 26 से 30 दिसंबर को मेलबोर्न में है। रोहित 14 दिन की क्वारंटीन अवधि के कारण इन दोनों मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित क्रिसमस के बाद ही टीम के साथ जुड़ सकेंगे और सात जनवरी को सिडनी और 15 जनवरी को ब्रिस्बेन में होने वाले मुकाबले में ही भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित की उपलब्धता को लेकर पिछले कई दिनों से संशय की स्थिति बनी हुई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने इससे पहले 26 नवंबर को एक बयान जारी कर कहा था कि रोहित बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और उनका अगला आकलन 11 दिसम्बर को किया जाएगा, जिसके बाद ही बीसीसीआई रोहित की 17 दिसम्बर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भागीदारी पर कोई फैसला लेगा।

Tags: Cricket News in Hindiindia vs australiaLatest Cricket News UpdatesRohit Sharmarohit sharma fitness news todayrohit sharma fitness test newsrohit sharma injury updateरोहित शर्मा फिटरोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट
Previous Post

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना कार्यकाल पूरा करेंगे , अटकलों पर पूर्ण विराम

Next Post

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत नाजुक

Desk

Desk

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
बुद्धदेव भट्टाचार्य Buddhadev Bhattacharya

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत नाजुक

यह भी पढ़ें

liquor recovered

ट्रक पर लदी 485 कार्टन विदेशी शराब बरामद, जांच में जुटी पुलिस

04/01/2021
Hajj Yatra

इस बार हज यात्रा नहीं कर सकेंगे 12 साल से कम के बच्चे, सऊदी अरब ने लगाई रोक

18/02/2023
House Attached

शातिर गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क की

17/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version