Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैस गीजर फटने से ढही मकान की छत, मलबे में दबे पति-पत्नी और बेटी

roof collapsed

Roof collapsed due to gas geyser explosion

आगरा। जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस गीजर (Gas Geyser) फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत (Roof Collapsed) उड़ गई। पूरा मकान ढह गया। मलबे में पति-पत्नी और बेटी दब गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। मलबे से तीनों को बाहर निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। महिला की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्हें निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

यह पूरी घटना शाहगंज थाना अंतर्गत कमला खां दरगाह के पास की है। यहां करीम (26), पत्नी गजला और 4 साल की बेटी साफिया के साथ रहते हैं। सुबह करीब 6 बजे गजला ने उठाकर गैस गीजर को ऑन किया। इसके बाद वह चाय बनाने किचन में चली गई। थोड़ी देर बाद तेज धमाका हुआ।

धमाके में मकान की छत ढह गई। दीवारें उड़ गईं। पूरा मकान ध्वस्त हो गया। मलबे में करीम, गजला और साफिया दब गए। चीख-पुकार मच गई। मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले करीम के भाई और अन्य लोग मदद को पहुंचे। बड़ी मुश्किल से उन्होंने मलबा हटाकर करीब, गजला और साफिया को बाहर निकाला।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

गैस गीजर से हुआ धमाका इतना तेज था कि 200 मीटर तक आवाज सुनाई दी। पड़ोस में रहने वाले अफजल ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे बम फट गया हो। आसपास के मकान भी हिल गए। जब बाहर आकर देखा तो पता चला कि करीम का मकान ढह गया है। वहीं, करीम के घर से थोड़ी दूर रहने वाले लोगों ने बताया कि उनका घर हिल गया। ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो।

एसओ शाहगंज ने बताया कि गैस गीजर में धमाके की सूचना मिली थी। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जांच की जा रही है।

Exit mobile version