Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

RRR ने रजनीकांत की फिल्म को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही

मुंबई। डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फ‍िल्म RRR बॉक्स ऑफ‍िस पर पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रही है। फिल्म भारत में ही नहीं बल्क‍ि विदेश में भी धुंआधार कमाई कर रही है।

इसने कई बॉक्स ऑफ‍िस रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। RRR ने गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स और बाहुबली (हिंदी) को पीछे छोड़ते हुए अब रजनीकांत (Rajnikanth) की फ‍िल्म 2.0 के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है।

RRR ने फ‍िल्म 2.0 के लाइफटाइम कलेक्शन 800 करोड़ (gross) को पार कर लिया है। 25 मार्च को रिलीज RRR ने हाल ही में वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन किया था और इसकी कमाई अभी भी लगातार जारी है।

10 दिन में 900 करोड़

ट्रेड एनाल‍िस्ट मनोबल विजयबालन ने ट्वीट कर RRR के नौवें दिन के कलेक्शन को शेयर किया है। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ‍िस पर 709.36 करोड़ की कमाई की थी। अब दूसरे हफ्ते फ‍िल्म ने पहले दिन 41.53 करोड़, दूसरे दिन 68.17 करोड़, तीसरे दिन 82.40 कलेक्ट किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने 10वें दिन 901।46 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है।

‘RRR’ की सफलता के बाद जूनियर एनटीआर ने लिखा खास पोस्ट

पांचवी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फ‍िल्म

10 दिनों के अंदर 500 करोड़ मार्क को पार कर RRR ने इत‍िहास रच दिया है। इसी के साथ RRR पांचवी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फ‍िल्म बन गई है। इस लिस्ट में दंगल, बाहुबली 2, बजरंगी भाईजान, सीक्रेट सुपरस्टार शाम‍िल है।

RRR का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, पहले विकेंड में की धमाकेदार कमाई

एसएस राजामौली की फिल्म RRR एक पीर‍ियड वॉर ड्रामा है। इसमें रामचरण और Jr NTR लीड रोल में हैं। फिल्म में आल‍िया भट्ट ने रामचरण के लव इंटरेस्ट का रोल निभाया है। वहीं अजय देवगन फिल्म में कैमियो रोल में नजर आए। अजस ने RRR में छोटा मगर दमदार किरदार निभाया है।

Exit mobile version