Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

RSMSSB स्टेनोग्राफर के एड्मिट कार्ड आज होंगे जारी, यहां से करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card Released

UGC NET Admit Card Released

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( RSMSSB) स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी करेगा। परीक्षार्थी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

1211 पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 मार्च 2021 को किया जाएगा। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जुलाई 2018 में जारी किया गया था।

इंजीनियरिंग डिग्री की समतुल्यता संबंधी शब्दावली पर संस्थान लें फैसला : AICTE

21 मार्च को भर्ती परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 8 बजे 11 बजे तक होगा जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और राजस्थान का सामान्य ज्ञान) हल करना होगा। दूसरा सत्र ढाई बजे से साढ़े 5 बजे के बीच होगा जिसमें द्वितीय प्रश्न पत्र (सामान्य हिन्दी व अंग्रेजी) की परीक्षा होगी।

परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र आने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशानिर्देश जरूर पढ़ लें। एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के साथ कोई फोटोयुक्त आईडी भी लाएं।

Exit mobile version