Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

75 साल के हुए RSS चीफ मोहन भागवत, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Mohan Bhagwat-PM Modi

Mohan Bhagwat-PM Modi

नई दिल्ली। आज 11 सितंबर 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) 75 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हे जन्मदिन की बधाई दी है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी भागवत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मोहन भागवत जी (Mohan Bhagwat) ने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र से प्रेरित होकर समता-समरसता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है।” मां भारती की सेवा में सदैव तत्पर मोहन जी के 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर मैंने उनके प्रेरक व्यक्तित्व को लेकर अपनी भावनाएं रखी हैं। मैं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी (Mohan Bhagwat) को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ। राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्ति निर्माण का संकल्प लेकर, पूरे मनोयोग के साथ काम करने वाले, वे एक सच्चे साधक हैं। भारत के सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन एवं संरक्षण में उनका अमूल्य योगदान भारत के असंख्य स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि कि वे दीर्घायु हों एवं उन्हें उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।”

बता दें कि मोहन मधुकरराव भागवत (Mohan Bhagwat) का जन्म 11 सितम्बर 1950 हो हुआ था। वे 1970 के दशक के मध्य में प्रचारक बने। भागवत सन् 2009 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छटे और वर्तमान सरसंघचालक हैं। के एस सुदर्शन ने अपनी सेवानिवृत्ति पर उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में चुना था।

Exit mobile version