Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर  RSS मुख्यालय, बढ़ी सुरक्षा

Terrorist Attack

Terrorist Attack

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस मुख्यालय समेत कई अहम ठिकाने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर हैं। इस बात का खुलासा खुद नागपुर के पुलिस कमिश्नर ने किया है। इस जानकारी के बाद सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर के कुछ महत्वपूर्ण स्थान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्म्द के रडार पर हैं। उन्होंने बताया कि जैश ने नागपुर के संवेदनशील ठिकानों की रैकी की है।

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक यह जानकारी मिलने के बाद सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील ठिकानों की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिसमें संघ का मुख्यालय भी शामिल है। हर तरफ पुलिस चौकसी बरत रही है।

राष्ट्रीय फलक पर फिर चमका यूपी, जल संरक्षण में देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरएसएस मुख्यालय परिसर और उसके आस-पास फोटोग्राफी और ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी गई है। इसी तरह से अहम ठिकानों को लेकर भी सावधानी बरती जा रही है।

अमितेश कुमार ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों ने करीब दो-तीन महीने पहले नागपुर में रैकी की थी। इसके बारे में अधिकारियों को बाद में पता चला। लेकिन फिर भी नागपुर पुलिस के अधिकारियों ने ज़रूरी कदम नहीं उठाए थे।

Exit mobile version