Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रैप सॉन्ग और शार्ट फिल्म के ​जरिए कृषि कानूनों के फायदे बताएगा संघ

यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड Uniform Civil Code

यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नए कृषि कानूनों के समर्थन में युवाओं को जोड़ने के लिए संघ भी मैदान में उतर आया है। संघ ने युवा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि नए कानूनों के समर्थन में वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव रहें और विरोधियों को जवाब दें। वहीं रैप सॉन्ग और नुक्कड़ नाटकों की मदद से लोगों को बताएं कि कानून से क्या फायदे हैं?

संघ के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि नए कृषि कानूनों को लेकर देशभर में भ्रम फैलाया जा रहा है। इसके अलावा कई संगठन इसकी आड़ में देश को बांटने का काम भी कर रहे हैं। नए कृषि कानून क्या हैं और ये किसानों के लिए कैसे फायदेमंद हैं?, इसे बताने के लिए हम इन माध्यमों का सहारा ले रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठन भारतीय किसान संघ के महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने बताया कि आगामी दो से तीन दिन बाद संगठन के सदस्यों की बैठक होगी। इसमें आगे की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। किसान संगठनों के देशभर में प्रदर्शन के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब ये किसान आंदोलन नहीं रहा है। ये पूरी तरह से राजनीतिक आंदोलन हो गया है। देश विरोधी ताकतें इस आंदोलन को चला रही हैं। किसान नेता इन लोगों की साजिश के शिकार होते जा रहे हैं।

गौरतलब है, हाल ही में आरएसएस के एक लाख कार्यकर्ताओं ने देश के 50 हजार गांवों में पहुंचकर किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे गिनाए थे। इस दौरान दो-दो कार्यकर्ताओं ने एक ग्राम समितियों में जाकर नए कानूनों की जानकारी लोगों को दी थी।

Exit mobile version