• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के मंत्री के ऑफिस में हंगामा और तोड़फोड़, 300 से अधिक सपाइयों पर मुकदमा

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर
0
Satish Mahana

satish mahana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेरोजगारी, महंगाई और विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाकर 2 अक्टूबर को सपाइयों ने कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कानपुर स्थित कार्यालय में जमकर हंगामा किया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका तो दोनों ओर से झड़प होने लगी। इस मामले में रविवार को चकेरी चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने फतेह बहादुर, अजीत यादव समेत 300 सपाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें सेवन सीएलए, कोरोना महामारी अधिनियम, 147, 332, 353, 452 समेत 13 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मंत्री का कहना है कि कुछ सपा कार्यकर्ता कार्यालय की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और तोड़फोड़ की।

बता दें कि सपा नेता फतेह बहादुर सिंह गिल 2 अक्टूबर को दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ सतीश महाना को फूल और तिरंगा भेंट करने जा रहे थे। मंत्री के कार्यालय में पहले से ही बड़ी संख्या में भाजपाई भी मौजूद थे। उन्होंने सपाइयों को अंदर जाने से रोका तो विवाद होने गया। देखते ही देखते हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई. सड़क पर जाम लग गया। दोनों ओर से बवाल शुरू होता, इससे पहले ही भारी पुलिस फोर्स पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को लाठी लेकर दौड़ा दिया। एसीपी कैंट मृगांग शेखर ने बताया कि मामला शांत हो गया।

काबुल ईदगाह मस्जिद के बाहर धमाका, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

मामले पर प्रभारी निरीक्षक मधु मिश्रा ने बताया चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंत्री सतीश महाना का कार्यालय और आवास है। जहां भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर कार्यालय में जाने का प्रवेश कर रहे थे जिन्हें रोका गया जिसके बाद कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई।

प्रभारी निरीक्षक मधुर मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक रामजीत यादव द्वारा दो नामजद सपाइयों समेत 300 अज्ञात पर 13 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसमें सरकारी कार्य में बाधा हंगामा करना, संकरण लाइट मारपीट हंगामा समेत कई धाराएं लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक मुताबिक पूरी रात दबिश का दौर चला और 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फोटोग्राफी के आधार पर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags: kanpur newsSatish Mahanaup news
Previous Post

काबुल ईदगाह मस्जिद के बाहर धमाका, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Next Post

नगर पालिका चेयरमैन के भतीजे पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

blackhead
Main Slider

व्हाइटहेड्स ने छीन ली खूबसूरती, तो ऐसे पाएं छुटकारा

01/06/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Next Post
Firing

नगर पालिका चेयरमैन के भतीजे पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने विशिष्ट अतिथि गृह ‘नैमिषारण्य’ का किया लोकार्पण

21/10/2021
oily skin

ऑयली स्किन की समस्या होगी दूर, करें बस ये काम

06/03/2026
bookies

रंगे हाथों सट्टेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से सैकड़ों नगद बरामद

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version