• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंगाल में रेड के दौरान बवाल: ED का दावा— फाइल उठा ले गईं ममता

Writer D by Writer D
08/01/2026
in पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ED Raid

ED Raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिम बंगाल में I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की रेड (ED Raid) और राज्य की सीएम ममता बनर्जी द्वारा वहां पहुंचने और फाइल ले जाने से सियासत गरमा गई है। ईडी ने जबरन फाइल छीनने का आरोप लगाया है, जबकि बीजेपी ने ममता बनर्जी और सीएम के साथ गए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ममता बनर्जी ने उनकी पार्टी के दस्तावेज चुराने का आरोप लगाते हुए ईडी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। वहीं, पार्टी ईडी की रेड (ED Raid) के खिलाफ गुरुवार शाम को पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी।

ईडी के अनुसार पश्चिम बंगाल के छह और दिल्ली के चार कुल मिलाकर 10 जगहों पर ईडी की तलाशी चल (ED Raid) रही है। यह मामला अवैध कोयला तस्करी से जुड़ा है। सर्च उन ठिकानों पर है, जो अवैध लेनदेने और हवाला ट्रांसफर आदि से जुड़े हैं, लेकिन यह नैरेटिव बनाया जा रहा है कि एक खास राजनीतिक पार्टी की रणनीति को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन तथ्य यह है कि यह कार्रवाई सबूतों के आधार पर है।

ईडी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी या व्यवस्था को टारगेट नहीं किया गया है और न ही छापेमारी किसी राजनीतिक पार्टी या पार्टी ऑफिस पर हुई है। किसी भी पार्टी ऑफिस पर कोई सर्च नहीं की गई है।

कोयला स्कैम से जुड़े मामले में रेड (ED Raid) 

ईडी का कहना है कि यह नैरेटिव तैयार किया जा रहा है कि यह सर्च चुनावों से जुड़ी है, जबकि ईडी का कहना है कि इस सर्च का चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है। यह मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ नियमित कार्रवाई का हिस्सा है। सर्च पूरी तरह कानून के तहत और तय कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार की जा रही है। हालांकि, कुछ लोगों ने, जिनमें संवैधानिक पदों पर बैठे लोग भी शामिल हैं, 10 में से 2 ठिकानों पर आकर अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए जबरन दखल दिया और दस्तावेज छीन लिए।

ईडी ने कहा कि जांच के दौरान पैसों का ट्रांजेक्शन I-PAC के साथ मिला था। लिहाजा I-PAC कंपनी और उसके Director के ठिकाने पर भी छापेमारी हो रही है। बाकी 8 ठिकाने दूसरे हैं। कोल माइनिंग स्कैम में हवाला के जरिए पैसे कुछ कंपनी और लोगो तक पहुंचे थे, जिसके बाद ईडी की ये कार्यवाई की जा रही है।

सीएम पर जबरन फाइल ले जाने का आरोप

मामले की शुरुआत गुरुवार सुबह हुई। ईडी ने IPAC के चीफ प्रतीक जैन के आवास और उसके साल्टलेक ऑफिस पर रेड मारी। रेड के दौरान ही राज्य की सीएम ममता बनर्जी पहले प्रतीक जैन के घर पहुंची और फिर साल्टलेक स्थित उसके आवास पर पहुंचीं और रेड के बीच ही IPAC के दफ्तर और कर से दस्तावेज लिए गए।

साल्टलेक ऑफिस के पास सफेद महिंद्रा कार में कई फाइलें रखी गईं। राज्य सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट की फाइलें रखी गईं। कार के पीछे नीले और पीले रंग की कई फाइलें और कागजों का बंडल उठाकर रखे गए। सीएम ममता बनर्जी घर में खाली हाथ गई थीं, लेकिन जब वापस लौटीं तो उनके हाथ में एक हरे रंग की फाइल थी। ममता बनर्जी ईडी की कार्रवाई पर भड़क गईं।

Tags: ED raid
Previous Post

ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर भड़के डीएम सविन, अधिकारियों को लगाई फटकार

Next Post

सरकार ने ठुकराया X का जवाब, अश्लील कंटेंट पर बढ़ी सख्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

बद्रीनाथ को आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

06/05/2026
Census
Main Slider

जनगणना 2027 के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, नागरिकों से सहयोग की अपील

06/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

सरकारी स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित हों: मुख्य सचिव

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन

06/05/2026
Next Post
अश्लील कंटेंट मामले पर X ने सौंपी रिपोर्ट… सरकार बोली- हम जवाब से संतुष्ट नहीं

सरकार ने ठुकराया X का जवाब, अश्लील कंटेंट पर बढ़ी सख्ती

यह भी पढ़ें

road accident

कर्नाटक : सड़क हादसे में एक ही परिवार के गर्भवती महिला समेत सात सदस्यों की मौत

27/09/2020
Bloody Clash

दो पक्षों में खून संघर्ष, आठ घायल

06/11/2022
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने बदला अंदाज, नए तेवर के साथ मिशन-2024 के लिए संभाला मोर्चा

31/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version