• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जुमे की नमाज के बाद यूपी में बवाल, अब तक 227 उपद्रवी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
11/06/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP Violence

UP violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। जुमे की नमाज (Jume ki Namaj) के बाद शुक्रवार को प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर समेत कई शहरों में हुए बवाल को शांत करा लिया गया है। अब उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारियां शुरु हो गई है। खबर लिखे जाने तक प्रदेश के अलग-अलग शहरों से करीब 227 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हुई है। इस संख्या में और भी इजाफा होगा।

दरअसल भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) और नवीन कुमार जिंदल (Naveen Jindal) की टिप्पणियों को लेकर शुक्रवार (10 जून) को जुमे की नमाज को लेकर प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, हाथरस समेत कई जिलों में बवाल हुआ। प्रयागराज में तो उपद्रवियों ने बच्चों को आगे कर पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की।

पुलिस के वाहनों को जला दिया गया। पत्थरबाजी में आरएएफ का जवान घायल हुआ है तो डीएम-एसएसपी को पत्थर लगे है। आंसू गैस छोड़कर पुलिस ने पत्थरबाजों पर लाठीचार्ज किया। चार घंटे के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया। पुलिस ने इलाके को सील करते हुए अब पत्थरबाजों को गिरफ्तारी शुरु कर दी है, इसके लिए एक सूची भी बनायी है।

इन जिलों में हुई इतनी गिरफ्तारी

प्रदेश के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल और उपद्रव करने वालों की गिरफ्तारियां तेज हो गई है। गिरफ्तार लोगों में प्रयागराज से 68, सहारनपुर से 48, हाथरस से 50, मुरादाबाद 25, फिरोजाबाद से 08 और अम्बेडकरनगर से 28 उपद्रवी शामिल है। गिरफ्तारी की संख्या बढ़ सकती है।

उपद्रवियों पर की जाये कठोर कार्रवाई: योगी

जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर, कानपुर लखनऊ, मुरादाबाद समेत कई शहरों में हो रहे प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगाईयों से निपटने के लिए आला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अशांति फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Tags: cm yogijume ki namajMuradabad newsPrayagraj Newsup news
Previous Post

तालाब का पानी अचानक हुआ गुलाबी, लोगों ने कहा चमत्कार

Next Post

ब्रह्म शक्ति अस्पताल में भीषण आग, एक मरीज की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

01/04/2026
Next Post
Brahma Shakti Hospital

ब्रह्म शक्ति अस्पताल में भीषण आग, एक मरीज की मौत

यह भी पढ़ें

कॉफी विद करण में साथ नजर आएंगी सारा और जाह्नवी

10/05/2022
cm yogi, pm modi

योगी की शालीनता और मोदी की विनम्रता ने जीता लोगों का दिल

09/04/2024
CM Yogi

सड़क किनारे बने धार्मिक स्थलों पर योगी सरकार सख्त, दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version