• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में स्थापित करना है नया शिवलिंग, तो पहले जान लें ये नियम

Writer D by Writer D
10/02/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shivling

Shivling

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में रोजाना भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना करना अति शुभ माना गया है। मान्यता है कि शिवजी अपने भक्तों के सभी दुखों का निवारण करते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। घर में शिवजी या शिव परिवार की प्रतिमा रखना मंगलकारी माना जाता है, लेकिन घर में शिवलिंग (Shivling) स्थापित करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि शिवलिंग से जुड़ी कुछ गलतियों से परिवार के सदस्यों को जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर में शिवलिंग स्थापित करते समय कुछ नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं घर में शिवलिंग स्थापित करने के नियम…

घर में कैसा शिवलिंग (Shivling) स्थापित करें?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में एक निश्चित आकार का शिवलिंग (Shivling) स्थापित करना चाहिए। घर में शिवलिंग रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग अंगूठे के आकार का ही होना चाहिए। घर में छोटा शिवलिंग और मंदिरों में बड़ा शिवलिंग स्थापित करना शुभ रहता है।

घर में कभी भी टूटा हुआ शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि यह घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। जिससे परिवार के सदस्यों को कई कष्ट सहने पड़ सकते हैं। इसलिए कहीं से भी टूटे और क्षतिग्रस्त शिवलिंग को घर में स्थापित न करें।

शिवलिंग को घर के पवित्र स्थान पर स्थापित करें। शिवलिंग की स्थापना ऐसे करें कि उसका मुख ईशान कोण की तरफ हो। शिवलिंग स्थापित करने के बाद रोजाना पूजा करें। शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, गंगाजल ,घी और बेलपत्र अर्पित करें।

वास्तु के अनुसार, घर में एक से ज्यादा शिवलिंग नहीं होना चाहिए। घर में शिवलिंग स्थापित करने के बाद उसकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

घर में सोने, चांदी, पीतल, मिट्टी, पत्थर, स्फटिक या पारद की धातु का शिवलिंग स्थापित कर सकते हैं, लेकिन लोहा, स्टील या एल्युमिनियम की धातु के शिवलिंग की पूजा नहीं करनी चाहिए। शिवलिंग को भूलकर भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए।

शिवलिंग (Shivling) के साथ गणेशजी, देवी पार्वती, कार्तिकेय भगवान और नंदी की छोटी-सी मूर्ति जरूर रखें।

Tags: shivling
Previous Post

इस दिन किया जाएगा महाकुंभ का शाही स्नान, जानें डेट और महत्व

Next Post

माघ पूर्णिमा के दिन करें इन मंत्रों का जाप, लक्ष्मी-नारायण का मिलेगा आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

condition of hair
Main Slider

बालों की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, ट्राई करें ये टिप्स

19/03/2026
tulsi
फैशन/शैली

प्रेग्नेंसी के दौरान करें इसका सेवन

19/03/2026
Biscuits
खाना-खजाना

घर पर ही बनाएं ये टेस्टी बिस्कुट, यहां देखिए आसान रेसिपी

19/03/2026
Besan Bread Toast
खाना-खजाना

शाम की चाय के साथ लें बेसन ब्रेड टोस्ट का मजा

19/03/2026
masala omelette
खाना-खजाना

इस ऑमलेट से करें दिन की शुरुआत, दिन भर रहेंगे एक्टिव

19/03/2026
Next Post
Magha Purnima

माघ पूर्णिमा के दिन करें इन मंत्रों का जाप, लक्ष्मी-नारायण का मिलेगा आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया सोने की चेन बांटने का आरोप

14/01/2025
राहुल गांधी

असम चुनाव : राहुल गांधी, बोले- नागपुर से नहीं चलना चाहिए आपका राज्य

20/03/2021

येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में राजेश तैलंग की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘त्रिवेदी जी’ का होगा वर्ल्ड प्रीमियर

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version