Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रूमी जाफरी ने बताया – सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती एक-दूजे के लिए बने थे

सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती

नई दिल्ली| दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी याद में कई पोस्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। करीब 75 मिलियन व्यूज इसे अभी तक मिल चुके हैं। हालांकि, डिज्नी हॉटस्टार ने इससे जुड़ा कोई भी आंकड़ा शेयर नहीं किया है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। एक के बाद एक लोगों से मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है। हाल ही में डायरेक्टर रूमी जाफरी ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से जुड़े कई खुलासे भी किए।

सोनू सूद को टी-शर्ट उतारकर बॉडी दिखाने पर मिला था साउथ फिल्म में पहला ब्रेक

रिपोर्ट्स के मुताबिक रूमी जाफरी ने बताया कि रिया और सुशांत एक-दूजे के लिए बने थे। डिप्रेशन की जर्नी में रिया ने सुशांत का बहुत साथ दिया। उनका ख्याल रखा और देखभाल भी की। सुशांत संग अपनी आखिरी चैट के बारे में ईटाइम्स को बताते हुए रूमी जाफरी ने कहा कि सुशांत अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे। वह इसमें रिया संग नजर आने वाले थे। दोनों ही लंदन में मई में शूटिंग शुरू करने वाले थे। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण प्रोजेक्ट की डेट्स को आगे बढ़ाना पड़ा।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर नज़र आई कार्तिक-नायरा के बीच खास बॉन्डिंग

आपको बता दें कि पुलिस अभी तक सुशांत सिंह राजपूत केस में आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, यशराज फिल्म्स, शेखर कपूर समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत के मनोचिकित्सक ने कन्फर्म किया कि वह बायपोलर डिसऑर्डर से पीढ़ित थे। वह समय से दवाई नहीं ले रहे थे।

Exit mobile version