Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बारिश के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाएं अभियान: मुख्यमंत्री

CM Dhami

CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को बारिश के बाद प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि बारिश खत्म होने के साथ ही प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत सड़कों के सुधारीकरण के कार्य किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश के कारण जहां भी सड़कें टूटी हैं, वहां प्राथमिकता से काम किया जाए।

Exit mobile version