• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉलर के आगे रुपया पस्त, 46 पैसे टूटकर नए ऑल टाइम लो 85.73 पर पहुंचा

Writer D by Writer D
27/12/2024
in Business
0
rupee

rupee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और विदेशी पूंजी के निरंतर बाहर जाने के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले 46 पैसे टूटकर नए ऑल टाइम लो 85.73 रुपये (Rupee) पर पहुंच गया। यह रुपये में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।

विश्लेषकों के अनुसार, महीने के अंत और साल के अंत में भुगतान दायित्वों के लिए आयातकों की ओर से डॉलर (US Dollar) की बढ़ती मांग के बीच डॉलर की मजबूती के कारण स्थानीय इकाई पर दबाव पड़ा। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू इक्विटी बाजारों से सकारात्मक संकेतों ने भारतीय इकाई में गिरावट को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया (Rupee) कमजोर रुख के साथ 85.31 पर खुला और जल्द ही गिरकर 85.35 के अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से 8 पैसे की गिरावट थी। रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 85.27 के अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इससे पहले दो कारोबारी सत्रों में इसमें 13 पैसे की गिरावट आई थी।

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर (US Dollar) की ताकत को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 107.93 पर कारोबार कर रहा था, जबकि अमेरिकी ट्रेजरी पर प्राप्ति बढ़ रही थी तथा 10 वर्षीय बांड 4.50 प्रतिशत के आसपास था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.07 प्रतिशत बढ़कर 73.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 207.16 अंक यानी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 78,679.64 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 88.50 अंक यानी 0.37 प्रतिशत बढ़कर 23,838.70 अंक पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 2,376.67 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Tags: dollorsForeign exchange BusinessForeign exchange Newsforeign exchange reserveForeign exchange resevers
Previous Post

भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, पाकिस्तान में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड का The End

Next Post

सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर गरजा बुलडोजर, 40 साल से बिना मान्यता चल रहा था

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

27/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Next Post

सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर गरजा बुलडोजर, 40 साल से बिना मान्यता चल रहा था

यह भी पढ़ें

कपिलवस्तु के विकास के लिए सांसद से मिले राजेश ज्ञावाली

05/08/2025
Smriti Irani

स्मृति ईरानी ने अमेठी में कराई आवास के लिए जमीन की रजिस्ट्री, इतने लाख का किया भुगतान

22/02/2021
Transfer

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, नौ डिप्टी एसपी हुए इधर से उधर

03/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version