• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूस ने यूक्रेन पर बरसा दी आग, 100 से ज्यादा मिसाइलों से किया सबसे बड़ा हमला

Writer D by Writer D
26/08/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Russia attacks Ukraine with missiles

Russia attacks Ukraine with missiles

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। रूस (Russia) ने आज यानी 26 अगस्त 2024 की सुबह यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइल स्ट्राइक किए। ड्रोन अटैक किए। ये बात यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने भी मानी। उन्होंने कहा कि रूस ने 100 से ज्यादा मिसाइलों और 100 से ज्यादा ड्रोन्स का इस्तेमाल किया है। जिसकी वजह से भारी तबाही हुई है।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना रूस के कुर्स्क इलाके में आगे बढ़ रही है। जबकि दूसरी तरफ रूस की सेना ने यूक्रेन के पूर्वी इलाके की तरफ बढ़त हासिल कर ली है। जिससे ट्रांसपोर्ट हब पोक्रोवस्क बंद हो गया है। जेलेंस्की ने अपने मित्र देशों से अपील की है कि उसे एयर डिफेंस सिस्टम की सप्लाई करते रहे। साथ ही और मिसाइलें भीं।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन का साथ देने वाले देशों को ज्वाइंट एयर डिफेंस एग्रीमेंट भी करना चाहिए। ताकि मिलकर रूसी ड्रोन्स और मिसाइलों को गिराया जा सके। उन्हें हवा में ही खत्म किया जा सके। रूस ने इस बार यूक्रेन पर जो हमला किया उसमें ज्यादातर टारगेट बिजली सप्लाई करने वाले ग्रिड्स और पावर स्टेशन थे।

किस चीज को रूस (Russia) ने बनाया निशाना

रूस (Russia) की मिसाइलों और ड्रोन्स ने कीव, विन्नीतेशिया, झीतोमिर, ख्मेलनित्सकी, देनप्रोपोत्रोवस्क, पोल्तावा, निकोलेव, किरोवाग्राद और ओडेशा के इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन को निशाना बनाया। लुओव, इवानो-फ्रैंकोवस्क और खारकीव के गैस कंप्रेसर स्टेशन और गैस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम को निशाना बनाया।

इसके अलावा कीन और देनप्रोपोत्रोवस्क इलाके के एयरफील्ड और हथियार डिपो को टारगेट किया गया। रूस ने दावा किया है कि उसकी मिसाइलों और ड्रोन्स ने सटीक निशाना लगाया है। यूक्रेन में कई जगहों पर बिजली सप्लाई नहीं है। रेलवे ट्रांसपोर्ट रुक गया है। हथियार डिपो उड़ाए जा चुके हैं।

रूस में 9/11 जैसा हमला, 38 मंजिला इमारत से टकराया यूक्रेन का ड्रोन; Video

इस हमले के बाद से यूक्रेन के बड़े इलाके में बिजली नहीं है। यह भी दावा किया जा रहा है कि रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल किंझल का भी इस्तेमाल किया है। यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने रूस की 15 मिसाइलों और इतने ही ड्रोन्स को मार गिराया है। इसके बावजूद हमला तगड़ा था। यूक्रेन के कई शहरों को नुकसान पहुंचा है।

Tags: international Newsrussia-ukraine war
Previous Post

भगवान श्री कृष्ण का जीवन प्रेरणादाई है : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

मंगलवार को करें हनुमान जी के इन खास मंत्रो का जाप, कष्टों से मिल जाएगी मुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

insecticides
Main Slider

होममेड इंसेक्टिसाइड से करें पौधों की देखभाल, जानें तरीका

19/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास : 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

18/03/2026
CM Dhami
Main Slider

ऋषिकेश में मुख्यमंत्री की रविशंकर से शिष्टाचार भेंट

18/03/2026
Dhurandhar 2
Main Slider

हमजा से जसकीरत बनने की कहानी में सेंसर का दखल, ‘धुरंधर 2’ के 21 सीन्स पर चली कैंची

18/03/2026
CM Yogi
Main Slider

डबल इंजन सरकार ने 9 वर्षों में सुरक्षा, विकास, रोजगार और सुशासन का नया मॉडल स्थापित किया: मुख्यमंत्री

18/03/2026
Next Post
bada mangal

मंगलवार को करें हनुमान जी के इन खास मंत्रो का जाप, कष्टों से मिल जाएगी मुक्ति

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आतंकी हमले में शहीद हुआ फर्रुखाबाद का लाल, सीएम योगी ने विनोद कुमार को दी श्रद्धांजलि

18/07/2022
Mamta Banerjee

G-20 रात्रिभोज में ममता हुईं शामिल तो कांग्रेस को लगी मिर्ची, कहा- ऐसी क्या बात…

11/09/2023
Bada Mangal

मंगलवार के दिन हनुमान जी को ऐसे करें प्रसन्न, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

07/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version