Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रूस ने यूक्रेन के सैन्य ट्रेनिंग सेंटर पर दागी मिसाइलें, 180 विदेशी भाड़े के सैनिकों को मारने का किया दावा

ukraine-russia war

ukraine-russia war

कीव। रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के बीच 18 दिन से युद्ध जारी है। रूस ने यूक्रेन के एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र (ukrainian military training center)  पर हमला करते हुए 180 विदेश हत्यारों को मार गिराने का दावा किया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यावोरिव में दूसरे देशों से मिले सैन्य उपकरणों के भंडारण के लिए इस केंद्र का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस हमले में 180 विदेशी हत्यारे मारे गए और भारी मात्रा में गोलाबारूद नष्ट हो गया।

रूसी सरकार ने कहा कि वह यूक्रेन में उन विदेशी लोगों को मारना जारी रखेगी, जिन्हें वह भाड़े का सैनिक मानती है। बताया जा रहा है कि रूस ने सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर 30 से ज्यादा क्रूज मिसाइलों से हमला किया था।

यूक्रेन ने कहा- केवल 35 लोगों की जान गई

यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि रूस के हमले में 35 लोग मारे गए और 134 घायल हो गए। उन्होंने पीड़ितों की राष्ट्रीयता की पहचान का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि जहां रूस ने मिसाइलें दागी हैं, वहां विदेशी सैन्य प्रशिक्षक यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षित करते थे। हालांकि, रूस का आक्रमण शुरू होने से पहले ही प्रशिक्षकों को उनकी सरकारों ने यूक्रेन छोड़ने का आदेश दे दिया था।

Exit mobile version