Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रूस ने मार गिराए 48 यूकेनियम ड्रोन

Russia shot down 48 Ukron drones

Russia shot down 48 Ukron drones

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग खत्म कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में शुक्रवार को मुलाकात हुई। ये मुलाकात बातचीत की जगह बहस में बदल गई। दूसरी तरफ रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात करीब 48 यूकेनियम ड्रोन (Ukron Drones) को मार गिराए।

रूस और यूक्रेन दोनों की तरफ से हमले किए जा रहे हैं। ये हमले हर रोज बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों में रूसी सेना यूक्रेन की तरफ से भेजे गए करीब 70 ड्रोन (Ukron Drones) मार गिराए हैं। सेना ने बताया कि ओरियोल क्षेत्र में 8 यूएवी, कुर्स्क क्षेत्र में 7 यूएवी, ब्रांस्क क्षेत्र में 4 यूएवी, स्मोलेंस्क क्षेत्र में 1 यूएवी और क्रास्नोडार क्षेत्र में 2 यूएवी मार गिराए हैं।

रूस यूक्रेन युद्ध के 3 साल पूरे

रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 24 फरवरी 2022 को युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने यूक्रेन की 11 प्रतिशत भूमि पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल ओलेक्सेंडर सिरस्की का दावा है कि 30 दिसंबर, 2024 तक 2024 में युद्ध में 427,000 रूसी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं।

फिलहाल, रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी भी जारी है और कोई इसका अंत नहीं दिख रहा है। रूस और यूक्रेन दोनों तरफ से हताहत के संख्या बहुत अधिक है। लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार शांति की अपील कर रहा है, लेकिन जंग जारी है।

Exit mobile version