नई दिल्ली। रूस ने अमेरिकी नौसेना पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि अमेरिकी नौसेना लगातार उसके समुद्री इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रही है। रूस ने अमेरिकी नौसेना को धमकी देते हुए कहा है कि उसके समुद्री इलाके में घुसने वाले अमेरिका के जहाज को वह तबाह कर देगा।
रूस ने दावा किया कि उसके युद्धपोत ने जापान सागर के उसके इलाके में घुस आए अमेरिकी नौसेना के विध्वंसक जहाज का पीछा किया। इसका नाम ‘यूएसएस जॉन एस मैकेन’ है। आरटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने आरोप लगाया है कि ‘यूएसएस जॉन एस मैकेन’ उसकी समुद्री सीमा के ‘पीटर द ग्रेट गल्फ’ के क्षेत्र में दो किलोमीटर भीतर तक चला आया था।
लालू प्रसाद यादव को नहीं मिली बेल, अगली सुनवाई 11 दिसंबर को
रूस का कहना है कि उसने इस जहाज को नष्ट करने की चेतावनी दी थी जिसके बाद ये जहाज उसके इलाके से चला गया। हालांकि अमेरिकी नौसेना ने किसी तरह की गलती करने से इनकार किया है। यह भी कहा है कि उसके जहाज को कहीं से जाने के लिए नहीं कहा गया था। ये घटना मंगलवार को जापान सागर में हुई थी।