Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत सक्रिय भूमिका निभायेगा रूस 

मेक इन इंडिया

मेक इन इंडिया

मास्को/नयी दिल्ली। रूस ने कहा है कि वह भारतीय रक्षा मंत्रालय और रक्षा उद्योग के साथ मिलकर भारत में ‘ मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में भारत में अत्याधुनिक ए के 203 राइफल बनाने के लिए दोनों देशों के बीच संयुक्त उपक्रम की स्थापना पर जल्द ही सहमति बन जायेगी।

रूस की तीन दिन की यात्रा पर गये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपने रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शोइगू के साथ विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय बैठक की। लगभग एक घंटा चली इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर विस्तार से चर्चा की गयी। श्री सिंह शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे।

भारत में यह सभी विशेषताएं हैं, विदेशी निवेश के लिए अनुकूल स्थलों में से एक है : मोदी

दोनों पक्षों ने भारत में ए के 203 अत्याधुनिक राइफल बनाने के लिए स्थापित किये जाने वाले संयुक्त उपक्रम से संबंधित बातचीत में अत्यधिक प्रगति और इसके जल्द अंजाम तक पहुंचने की संभावना पर खुशी जाहिर की। इस राइफल को पैदल सेना के लिए सबसे अत्याधुनिक हथियार के रूप में देखा जा रहा है। इस संयुक्त उपक्रम को मेक इन इंडिया कार्यक्रम में रूस की भागीदारी के लिए काफी सकारात्मक माना जा रहा है।

बातचीत के दौरान रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि रूसी रक्षा उद्योग भारत के रक्षा मंत्रालय तथा रक्षा उद्योग के साथ मिलकर मेक इन इंडिया कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही रूस अगले वर्ष फरवरी में आयोजित किये जाने वाले एयरो इंडिया शो में भी बढ चढ कर हिस्सा लेगा।

Exit mobile version