Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के घर के पास हुआ बम ब्लास्ट, सेना के जनरल के परखच्चे

Russian army general killed in bomb blast

Russian army general killed in bomb blast

मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में एक बम ब्लास्ट (Bomb Blast) में सेना के जनरल की मौत हो गई है। यह बम ब्लास्ट रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सरकारी निवास से सिर्फ 20 किमी दूर पर हुई है। रूस के सुरक्षा एजेंसी पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सरकार ने अभी तक यह नहीं बताया है कि आखिर यह बम ब्लास्ट कैसे हुआ?

रसिया टुडे के मुताबिक यह बम ब्लास्ट (Bomb Blast) पूर्वी उपनगर बालाशिखा में हुई है। बालशिखा क्रेमलिन से 20 किमी दूर पर स्थित है। बम ब्लास्ट के बाद कार बुरी तरह तहस-नहस हो गई है। मॉस्को में पहली बार बम ब्लास्ट में किसी बड़े अधिकारी की मौत हुई है।

रूसी मीडिया के मुताबिक यारोस्लाव मोस्कालिक अपने घर से निकलकर जैसे ही कार में बैठे। कार ब्लास्ट कर गया। कार को ब्लास्ट करने के लिए उसके भीतर 300 टीएनटी क्षमता के बराबर का बम रखा गया था। ब्लास्ट (Bomb Blast) के बाद जहां कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर ही जनरल की मौत हो गई।

राहुल गांधी ने पहलगाम हमले के पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- पूरा देश एक साथ खड़ा है…

रूसी मीडिया के मुताबिक जनरल मोस्कालिक को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भरोसेमंद माना जाता था। कई मौकों पर पुतिन के लिए मोस्कालिक ने पुतिन के लिए बड़ी भूमिका निभाई थी। मेजर जनरल मास्कोलिक ने 2014 में मिंस्क समझौता कराया था। रूस ने इस पूरे मामले की जांच यूक्रेन एंगल से भी शुरू कर दी है।

Exit mobile version