Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

मास्को। क्रीमिया में रूसी एएन-26 सैन्य परिवहन विमान एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त (Aircraft Crashes) हो गया। इस हादसे में विमान सवार 29 लोगों की मौत हो गई। इनमें 23 यात्री और छह क्रू सदस्य शामिल हैं।

तास न्यूज एजेंसी ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से रिपोर्ट में बताया कि इस सैन्य परिवहन विमान से संपर्क 31 मार्च को मास्को के समय के अनुसार शाम लगभग 6:00 बजे (जीएमटी 3:00 बजे) क्रीमिया के ऊपर एक नियमित उड़ान के दौरान टूट गया था। मंत्रालय ने कहा, “खोज और बचाव दल ने विमान के दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है। विमान में सवार छह क्रू सदस्यों और 23 यात्रियों की मौत हो गई है।”

 

मंत्रालय का अनुमान है कि यह दुर्घटना संभवतः किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई। एएन-26 एक हल्का सामरिक सैन्य परिवहन विमान है। यह दशकों से सेना का मुख्य आधार रहा है और छोटी तथा मध्यम दूरी तक माल और 40 यात्रियों तक को ले जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया, “दुर्घटना का शुरुआती कारण तकनीकी खराबी है। सेना का एक आयोग घटनास्थल पर काम कर रहा है

Exit mobile version