• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘…गोली मार दूंगा’, कहकर रूसी सैनिकों ने किया घिनौना काम

Writer D by Writer D
12/04/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। ‘वह बंदूक की नोक पर मुझे पास के एक घर में ले गया, उसने मुझसे कहा- अपने कपड़े उतारो, नहीं तो मैं तुम्‍हें गोली मार दूंगा, वह लगातार मुझे धमकी दे रहा था। इसके बाद उसने रेप (Rape) किया’।

ये पीड़ा भरे शब्‍द हैं, उस यूक्रेनी महिला (Ukrainian Woman) के जिनके साथ एक विदेश सैनिक (Russian Soldier) ने रेप (Rape) किया। बीबीसी ने इस रेप विक्टिम एना (बदला हुआ नाम) के साथ बातचीत की। इस पीड़िता ने बताया कि यह घटना 7 मार्च की है। जब वह अपने घर के अंदर थी। उनके साथ पति भी मौजूद थे। वह कीव से 70 किलोमीटर दूर रहती है।

अपनी दर्द भरी कहानी सुनाते हुए इस महिला के आंसू छलक पड़े। हालांकि, ये कहानी किसी एक यूक्रेनी महिला की नहीं है, यूक्रेन की कई महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं। एना ने हमला करने वाले शख्‍स के हुलिए के बारे में बीबीसी को बताया- वह कम उम्र का, पतला-दुबला, चेचेन्‍याई लड़ाका लग रहा था।

एना ने आगे बताया, ‘घटना के दौरान चार अन्य सैनिक जब अंदर आए तो मैं डर गई। लेकिन बाकी सैनिक, उसे (आरोपी को) बाहर ले गए। इसके बाद मैंने उसे कभी नहीं देखा’। एना का कहना है कि रूसी सैनिकों के एक दल ने उन्हें बचाने का काम किया। एना जब वापस घर गईं तो उन्होंने देखा कि उनके पति को पेट में गोली लगी हुई है। एना कहती हैं, ‘उन्‍होंने (पति) मुझे बचाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्‍हें गोलियों से भून दिया गया।

ट्रिपल मर्डर से दहली कालभैरव की नगरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

हमने अपने पड़ोसियों के यहां शरण ली। पड़ोसी भी पति को अस्‍पताल नहीं ले जा पाए, क्‍योंकि युद्ध चल रहा था। दो दिन तक घायल रहने के बाद उनकी (पति) मौत हो गई।’

घर के पीछे पति के शव को दफनाया

एना जब अपनी ये कहानी बता रही थीं तो उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। एना ने बीबीसी को वह जगह भी दिखाई जहां उनके घर के पीछे पति को दफनाया गया था। एना फिलहाल एक स्‍थानीय अस्‍पताल के संपर्क में हैं और लगातार मनोवैज्ञानिक सहयोग ले रही हैं।

जिन सैनिकों ने बचाया, उन्‍होंने धमकाया

एना ने ये भी बताया कि जिन सैनिकों ने उन्हें बचाया था, वे घर में कुछ दिन तक रहे। वे लगातार उनसे पति की चीजें मांग रहे थे। एना ने बताया, ‘जब वे वहां से गए तो मुझे ड्रग्‍स और वियाग्रा मिली। उनमें से ज्‍यादातर लोग नशे में धुत्त लग रहे थे।’

एना के घर के पास ही कथित तौर पर एक और 40 साल की महिला के साथ रेप हुआ था। यह कहानी पड़ोसियों ने बताई। पड़ोसियों के मुताबिक, यह वही शख्स था जिसने एना का रेप किया था।

Russia-Ukraine War: रूस ने कमांडर अलेक्जेंडर को सौंपी सेना की कमान

कीव रीजन के पुलिस चीफ Andrii Nebytov ने बताया कि ठीक इसी तरह के एक और मामले की जांच वह कर रहे हैं। ये जगह कीव के पश्चिम से 50 किलोमीटर दूर है।

Andrii Nebytov ने बताया कि 9 मार्च को कुछ रूसी सैनिक एक घर में घुस गए। इस घर में एक कपल और उनका बच्‍चा था। जब शख्‍स ने अपनी पत्‍नी को बचाने की कोशिश की तो उसे बरामदे में गोली मार दी गई।

इसके बाद रूसी सैनिकों ने महिला के साथ रेप किया। सैनिकों ने ये धमकी भी दी कि अगर उसने विरोध किया तो उसके बच्‍चे को मार डालेंगे। जाते-जाते इन रूसी सैनिकों ने घर में आग लगा दी। पालतू कुत्‍ते को भी गोली मार दी।

यूक्रेन की Ombudsman for human rights, Lyudmyla Denisova ने बताया कि वह ऐसे केस के दस्‍तावेजीकरण कर रही हैं। उन्‍होंने बताया- ’14 से लेकर 24 साल की उम्र की 25 लड़कियों के साथ रेप किया गया। ये सब कुछ Bucha में मौजूद एक घर के बेसमेंट में हुआ था। इनमें से 9 तो प्रेग्‍नेंट हो गईं। Lyudmyla Denisova ने ये भी बताया- ’25 साल की महिला ने कॉल कर कहा कि उसकी 16 साल की बहन का उसके सामने ही सड़क पर रेप किया गया।

Tags: # world newsinternational Newsrussia-ukraine warrussian armyukraine news
Previous Post

CM की ‘जनसभा’ कार्यक्रम में ब्लास्ट, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

Next Post

सीएम धामी ने उत्तराखंड रत्न चिपको नेत्री के पुत्र को भेंट किया पुरस्कार राशि का चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
betting app
Main Slider

नेपाल में सट्टेबाजी पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट बंद करने का आदेश

30/03/2026
Qamar Javed Bajwa
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा की मौत

29/03/2026
KP Sharma Oli
Main Slider

पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में किया गया भर्ती

28/03/2026
Bus Plunges into Padma River
अंतर्राष्ट्रीय

पद्मा नदी में गिरी बस, 23 यात्रियों की दर्दनाक मौत

26/03/2026
Next Post

सीएम धामी ने उत्तराखंड रत्न चिपको नेत्री के पुत्र को भेंट किया पुरस्कार राशि का चेक

यह भी पढ़ें

आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र : आदित्य ठाकरे ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा? जानें क्या है मामला

28/08/2020
5 judges of supreme court corona positive

टीआरपी घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस आयुक्तों के साक्षात्कार देने पर जताई चिंता

15/10/2020
arrested

दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

23/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version