• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपहृत मासूम की निर्मम हत्या, अपहरणकर्ताओं ने मांगी थी 40 लाख की फिरौती

Writer D by Writer D
21/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, क्राइम, ख़ास खबर
0
killing of kidnapped child

killing of kidnapped child

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में दो दिन पूर्व अपहृत हुए 10 वर्षीय मासूम  की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मासूम का शव गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर बाजरे की करब से बरामद हुआ, लेकिन पुलिस अभी भी अपहरणकर्ताओं के पास तक नहीं पहुंच पाई है।

मासूम का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मृतक मासूम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई है।

बाइडन युग की शुरुआत से शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 50 हजार के पार

पूरा मामला जनपद कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के पिथनपुर गांव का है, जहां दो दिन पूर्व 10 वर्षीय मासूम लोकेश का दिनदहाड़े अपहरण हो गया था। जिसकी सूचना मासूम के परिजनों ने थाने में दी थी, लेकिन इलाका पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरे दिन अपहरणकर्ताओं ने मासूम के परिजनों के फोन पर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था और आनन-फानन में आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

तब से लगातार इलाका पुलिस और जिले के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ लगातार गंगा की कटरी में खाक छान रहे थे। लेकिन उसके बावजूद भी मासूम का कोई पता नहीं चल सका। तभी बुधवार को मासूम का शव गांव से 200 मीटर की दूरी पर एक बाजरा की करब  में रखा मिला। मासूम के मुंह पर टेप लगा हुआ था और उसके हाथ पैर भी बंधे हुए थे।

घर से निकलने से पहले जान ले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट, चेक करें आज के भाव

इस मामले में आगरा से एसटीएफ की टीम भी पहुंची थी। वह भी लगातार मासूम की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही थी लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस मासूम को सकुशल जिंदा बरामद नहीं कर सकी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि अपहृत बालक का शव बरामद हो गया है। इस मामले में तीन अभियुक्तों के नाम सामने आये हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: 40 lakhs ransomcrime newsKidnappingmurderup news
Previous Post

बाइडन युग की शुरुआत से शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 50 हजार के पार

Next Post

विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, पति-पत्नी के पास आय से 924 गुना संपत्ति होने का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Atal residential schools
उत्तर प्रदेश

अटल आवासीय विद्यालयों ने रचा इतिहास, पहली ही CBSE बोर्ड परीक्षा में 93.15% परिणाम

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति से ही राष्ट्र प्रगति संभव: धामी

16/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

समय पर पुलिस भर्ती, ट्रेनिंग व सुविधाओं से बना सुरक्षा का बेहतर माहौल: सीएम योगी

16/04/2026
Noida Violence
Main Slider

नोएडा हिंसा में निकला पाकिस्तान कनेक्शन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

16/04/2026
Main Slider

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

16/04/2026
Next Post
विधायक विजय मिश्र mla vijay mishra

विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, पति-पत्नी के पास आय से 924 गुना संपत्ति होने का आरोप

यह भी पढ़ें

पवन कुमार बंसल कांग्रेस के नए कोषाध्यक्ष Pawan Kumar Bansal new treasurer of Congress

कांग्रेस पार्टी ने पवन कुमार बंसल को सौंपी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी

28/11/2020

Omicron की बढ़ी रफ्तार, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 109

17/12/2021
CM Yogi

आधुनिक भारत के निर्माण में मील का पत्थर बनेगी एआई यूनिवर्सिटीः सीएम योगी

26/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version