• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंधु बॉर्डर पर युवक की निर्मम हत्या, हाथ काटकर लटकाया शव

Writer D by Writer D
15/10/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिंधु बॉर्डर के किसान आंदोलन स्थल पर गुरुवार देर रात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, उसके हाथ काटकर शव को बैरिकेड से लटकाया गया। युवक पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप है। हालांकि, इसे किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश भी कहा जा रहा है। फिलहाल कुंडली किसान आंदोलन स्थल से जो बातें सामने आ रही हैं, उसमें युवक की हत्या निहंगों द्वारा करने की जानकारी दी जा रही है। शव मिलने के बाद से ही सिंघु बार्डर पर हंगामा शुरू हो गया था।

सिंघु बार्डर पर उस समय सनसनी फैल गई, जब आंदोलनकारियों के मुख्य मंच के पास सुबह शख्स का शव लटका हुआ मिला। उसकी उम्र 35 वर्ष के करीब है। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। शव का एक हाथ कटा हुआ है। पांचों उंगलियों के साथ पूरी हथेली काटकर अलग कर दी गई। इस हत्या का आरोप निहंगों पर लग रहा है।

निहंगों का आरोप है कि युवक को साजिश के तहत यहां भेजा गया था। इसके लिए उसे 30 हजार रुपए दिए गए थे। युवक ने यहां पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब का अंग भंग किया। निहंगों को इसका पता चला तो उसे पकड़ लिया गया। घसीटते हुए निहंगों के पंडाल ट्रैक्टर एजेंसी के पास लाया गया। बताया जा रहा है कि युवक से पूछताछ, घसीटने समेत पूरी वारदात की वीडियो भी बनाई गई, जो अभी सामने नहीं आई है।

निहंग डेड बॉडी भी उतारने नहीं दे रहे थे। मौके पर एक पत्रकार ने फोटो लेने की कोशिश की तो उसे धमकी देते हुए फोन वापस जेब में डालने के लिए कहा। बलदेव सिरसा मौके पर पहुंचे तब पुलिस को डेड बॉडी उतारने दी गई।

Tags: crime newsdekhi newsfarmer protestKisan andolanNational newssindhu border
Previous Post

पति के साथ भोजन करने से पहले जान लें ये नियम, वरना पड़ेगा पछताना

Next Post

विजयादशमी पर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Petrol

विजयादशमी पर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

dev deepawali

काशी की देव दीपावली को भव्यता का स्वरूप दे रही योगी सरकार

07/11/2024

तीन दिनों की तेजी के बाद आज सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई गिरावट

22/10/2020
Taimur Dance Video

नानी के घर पहुंचते ही भांगड़ा करने लगे तैमूर अली खान

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version