• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काली मंदिर के महंत की निर्मम हत्या, महिला समेत दो लोग हिरासत

Writer D by Writer D
11/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बिजनौर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर के नांगलसोती में गंगा घाट पर प्राचीन काली मंदिर के महंत की शुक्रवार रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। शौचालय के पास उनका शव पड़ा मिला। सिर में गंभीर चोटों के निशान हैं। आशंका है कि बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए महाराज की हत्या की है। भवन में सामान अस्त-व्यस्त मिला है।

घटना का पता सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने पर चला। नांगल सोती गंगा घाट स्थित प्राचीन काली मंदिर के 60 वर्षीय महंत रामदास का शनिवार सुबह मंदिर प्रांगण में शौचालय के निकट रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंदिर के जिस भवन में महंत रहते थे, उसका सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए महंत को मौत के घाट उतारा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक महंत करीब 18 सालों से काली देवी मंदिर में रहकर सेवा कर रहे थे। स्थानीय ग्रामीण उन्हें हरिद्वार से लेकर आए थे। वह अकेले ही मंदिर परिसर में रहते थे। महंत मूल रूप से गोरखपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनके गोरखपुर के पते की खोजबीन में जुटी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण रंजन ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी हासिल की और आवश्यक निर्देश दिए।

DRDO ने किया ‘पिनाका’ का सफल परीक्षण, खूबियों से कांप उठेगा दुश्मन

पुलिस को मौका ए वारदात से चांदी की एक जोड़ी पायल मिली हैं। इनकी छानबीन की जा रही है। बताया गया है कि गांव का एक युवक महंत के ज्यादा करीब था। अक्सर वह उनकी सेवा में रहता था। सुबह के समय उसी ने मंदिर पहुंचकर वारदात की जानकारी लोगों को दी। पुलिस युवक और एक स्थानीय महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि महंत के सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी। महंत के सिर और चेहरे पर खून लगा हुआ था। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी भारी चीज से सिर पर वार कर महंत की हत्या की गई है। इसके बाद शव पर रजाई डाल दी गई।

Tags: bijnour newscrime newsMurder Newsup news
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ राष्ट्र को समर्पित की

Next Post

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से नौ जिलों के किसानों के चेहरे पर आएगी चमक : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Pakistan Army Major Moiz Abbas Shah killed
अंतर्राष्ट्रीय

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने वाले पाकिस्तानी मेजर की हत्या

25/06/2025
pm modi
Main Slider

पीएम मोदी ने आपातकाल के खिलाफ लड़ाई में शामिल सभी योद्धाओं को किया सलाम

25/06/2025
oily skin
फैशन/शैली

ऑयली स्किन पर मेकअप करने के लिए लें इन टिप्स की मदद

25/06/2025
Deepak
Main Slider

दीपक के नीचे रखें अनाज, नहीं होगी धन-दौलत की कमी

25/06/2025
Alum
Main Slider

फिटकरी से दूर करें जिंदगी की परेशानियां, जानें प्रयोग की विधि

25/06/2025
Next Post

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से नौ जिलों के किसानों के चेहरे पर आएगी चमक : योगी

यह भी पढ़ें

Theft

साधु के वेश में की मंदिर में चोरी, CCTV में हुए कैद

18/06/2021
steal

व्यापारी के घर की तिजोरी से 20 लाख का माल साफ

07/07/2022

उड्डयन मंत्री नन्दी ने की नागरिक उड्डयन विभाग के कार्यों की समीक्षा

10/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version