• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पैसों के लेनदेन के चलते धान व्यापारी की निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Desk by Desk
10/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। सदर कोतवाली के ग्राम जौरा के पास धान व्यापारी की रुपये के लेनदेन को लेकर चार मिल मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंट-पत्थर से कुचलकर  निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को फेंककर वापस मिल आ गए।

व्यापारी बुधवार दोपहर तीन बजे अपने घर से मिल गए थे। जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उनकी तलाश शुरू कर दी। देर रात मौके पर पहुंचे एएसपी ने तलाश शुरू की। शक होने पर पुलिस ने मिल मालिक व नौकर को हिरासत में लिया तो उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से निकले लाखों रुपए, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

शहर के दिबियापुर रोड बाइपास निवासी कैलाश नारायण दीक्षित बुधवार दोपहर तीन बजे पास में ही स्थित कुंवर बहादुर राठौर की धान मिल में गए थे। उनका पिछले पांच साल से मिल मालिक के पास धान बेंचने के तकरीबन पचास लाख रुपये का लेनदेन था।

हाल ही में उन्होंने मिल मालिक से एक प्लॉट खरीदने की बात कही थी। उन्होंने अपने पुत्र विनय दीक्षित से करीब दस लाख रुपये प्लॉट खरीदने के लिए ट्रांसफर कराए थे। उन्हीं पैसों को लेकर वो मिल गए थे। काफी देर तक जब कैलाश नारायण घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई।

फोन मिलाया तो घंटी जाती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर उनके पुत्र विनय दीक्षित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसपी कमलेश दीक्षित व सीओ सिटी ने उनकी तलाश शुरू की। शक होने पर पुलिस ने मिल मालिक कुंवर बहादुर व नौकर हाकिम को हिरासत में लिया।

वायुसेना के बेड़े में आज शामिल होंगे 5 राफेल, फ्रांस की रक्षामंत्री होंगी चीफ गेस्ट

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्होंने मिल में ही कैलाश नारायण की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया था। इसके बाद ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। शव को उन्होंने जौरा गांव के पास एक खेत में फेंक आए हैं।

उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। दिवंगत  के पुत्र ने मिल मालिक कुंवर बहादुर, नौकर हाकिम, सुधीर शुक्ला व राजीव राठौर के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सुनीति ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Tags: 24ghante online.comAuraiya Crime Newscrime news in hindiLatest Uttar Pradesh News in Hindimurder of paddy merchantRuthless Murderऔरैया क्राइम न्यूज़धान व्यापारी की निर्मम हत्याहत्या
Previous Post

बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई BMC को फटकार, त्वरित कार्रवाई करने पर सवाल उठाया, कंगना रनौत मामले में आज फिर होगी सुनवाई

Next Post

एलएसी पर चीन के 50 हजार सैनिक तैनात, भारत ने भी की मिरर-डिप्लोयमेंट

Desk

Desk

Related Posts

Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Next Post
india china

एलएसी पर चीन के 50 हजार सैनिक तैनात, भारत ने भी की मिरर-डिप्लोयमेंट

यह भी पढ़ें

The Mummy 4

इस दिन थिएटर्स में आएगी ‘द ममी 4’, एक्शन-एडवेंचर-हॉरर फ्रेंचाइजी के लिए फैंस बेकरार

12/02/2026
CM Nayab Singh Saini

प्रधानमंत्री का जातिगत जनगणना का निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम: नायब सिंह सैनी

25/05/2025
अमित शाह

जब देश अपने त्योहार मनाता है, तब पुलिसवाले ड्यूटी कर रहे होते हैं : शाह

21/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version