Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिटायर्ड दरोगा की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या, हत्यारोपी भांजा गिरफ्तार

Murder

Murder

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के हसनपुर कलां गांव में सोमवार की देर रात अपनी रिश्तेदारी में आए रिटायर्ड दरोगा श्योराज सिंह की फावड़े से काटकर हत्या (Murder) कर दी गई। इस हत्या को रिटायर्ड दरोगा के भांजे ने अंजाम दिया। श्योराज हसनपुर कलां गांव में अपने भांजे को दिए 13 लाख रुपए मांगने के लिए आए थे।

गौतमबुद्धनगर के दनकौर थाना क्षेत्र के भट्टा पारसोल निवासी श्योराज सिंह 2012 में उप्र पुलिस से दरोगा पद से रिटायर हुए थे। वे हसनपुर कलां गांव में अपने साढू महेंद्र के यहां आए थे। महेंद्र के लड़के अंकुश पर श्योराज सिंह के 13 लाख रुपए थे। बार-बार मांगने के बाद भी अंकुश पैसे नहीं दे रहा था।

सोमवार की देर रात अंकुश ने अपने मौसा श्योराज सिंह की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। मंगलवार को घटना का पता चलने पर एसपी देहात केशव कुमार और सीओ किठौर अमित राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े फायरिंग, मचा हड़कंप

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने गांव से ही आरोपित अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अंकुश ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसके मौसा बार-बार पैसों को लेकर बेइज्जती करते थे।

रात में सबने शराब पार्टी की थी। इसके बाद रात को लगभग दो बजे उसने अपने मौसा की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। सीओ किठौर अमित राय ने बताया कि 13 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version