Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सर्जिकल ब्लेड से की पत्नी की निर्मम हत्या

murder

murder

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के क्लीनिक में एक सर्जिकल ब्लेड (surgical blade) से गला काटकर उसकी हत्या (Murder) कर दी। 30 वर्षीय महिला अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हुआ है।

सिंह ने कहा कि महिला पहले हापुड़ के एक निजी अस्पताल में काम करती थी, जहां उसे वहां मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक व्यक्ति से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली थी।

पुलिस के मुताबिक, हालांकि, उनकी शादी सफल नहीं रही और महिला बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के बराल गांव में रहने लगी, जहां उसने एक निजी क्लिनिक भी खोला था।

Exit mobile version