Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला की निर्मम हत्या, चाकू से निकाली आंखें, काटी गर्दन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला की बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। महिला के चेहरे पर चाकू से बेरहमी से वार किये गए जिसमें उसकी आंख निकाल दी और ठोड़ी काट दी। जिसके बाद हत्यारे ने महिला की गर्दन भी काट दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक वारदात से कुछ देर पहले एक भिखारी भीख मांगने आया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

घटना मेरठ के कलंजरी गांव की है। घटना के दौरान घर में कोई भी नहीं था। काम के सिलसिले में पति गांव से बाहर गए हुए थे वहीं दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। जानकारी के मुताबिक कुमुद (मृत महिला) की लाश सुबह 8 बजे उनके कमरे में देखी गयी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गयी।

महिला की हत्या करने वाले ने महिला के गले में चेहरे और गले पर बेरहमी से वार किये थे। महिला के गले में आधा चाकू धसा हुआ मिला जबकि आधा चाकू जमीन पर पड़ा हुआ था। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे ने महिला के गले पर तब तक वार किया जब तक चाकू टूट नहीं गया। वहीं महिला की आंखें भी जख्मी थीं।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.07 करोड़ के पार, 21.70 लाख से अधिक कालकवलित

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने वारदात से पहले एक भिखारी को घर के बाहर भीख मांगते हुए देखा था। हालांकि किसी ने भी घर में घुसते या बाहर निकलते हुए किसी को नहीं देखा।

Exit mobile version