• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव प्रचार पर निकले भाजपा के पूर्व जिला मंत्री को साधू ने मारी गोली

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
firing

भाजपा के पूर्व जिला मंत्री को साधू ने मारी गोली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर अतरौली के गांव बूलापुर में शनिवार दोपहर को एक साधु ने भाजपा के पूर्व जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बोधपाल सिंह को गोली मार दी। वे यहां चुनाव प्रचार के लिए आए थे। गोली उनकी कमर को छूते हुए निकल गई। साधु यहीं नहीं रुका, फरसा से भाजपा नेता का सिर फाड़ दिया। इस हमले में उनका अंगूठा भी कट गया। घायल भाजपा नेता को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, लोगों ने साधु को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मूलरूप से छर्रा के गांव सिरसा निवासी चौधरी बोधपाल सिंह अलीगढ़ में शंकर विहार कालोनी में रह रहे हैं। छर्रा क्षेत्र में उनके इंटर और डिग्री कालेज हैं। भाजपा से वार्ड नंबर तीन से जिला पंचायत सदस्य के दावेदार हैं। वे शनिवार को प्रचार के लिए निकले थे। दोपहर साढ़े तीन बजे बूलापुर गांव पहुंचे।

मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भांडाफोड़, चार बदमाश गिरफ्तार

समर्थकों से बातचीत के बाद बोधपाल गाड़ी में बैठ ही रहे थे कि साधु रामेश्वर शर्मा उर्फ नेकसेलाल तमंचा लेकर आ गया और बोधपाल पर पीछे से गोली चला दी, जो कि दाहिनी ओर कमर से छूते हुए निकल गई। इसके बाद साधु ने तमंचा फेंक दिया और फरसे से सिर पर वार किया। बचाव में बोधपाल ने दाहिना हाथ आगे किया, जिससे उनका अंगूठा भी कट गया। घायल बोधपाल को अलीगढ़ के वरुण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनके अंगूठे और सिर में टांके लगाए गए हैं।

सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि रामेश्वर भी गांव सिरसा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया है कि 25 साल पहले उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। बोधपाल ने ही उसे परिवार से अलग होने व साधु बनने के लिए मजबूर किया।

व्यापारी की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

25 साल से वह गांव नहीं गया। बूलापुर में ही कुटिया बनाकर रहता था। बोधपाल अक्सर उसकी बेइज्जती करता था। इसी बात को लेकर साधु भाजपा नेता से खुन्नस मानता था। घटना को चुनावी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि वर्तमान में उनपर पंचायत चुनाव में बिजौली ब्लाक के संयोजक की जिम्मेदारी भी है।

सांसद सतीश कुमार गौतम, राजेश भारद्वाज, चौधरी नत्थी सिंह, शिव नारायण शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, कर्मचारी नेता सुरेंद्र चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर भाजपा नेता का हाल जाना।

Tags: crime newsmurderup news
Previous Post

मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भांडाफोड़, चार बदमाश गिरफ्तार

Next Post

फर्जी एप बनाकर लाखों की ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu Paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये स्पेशल पराठा, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

06/11/2025
Alcohol
Main Slider

सपने में खुद को पीते देखा है शराब, तो जान लें क्या है इसका मतलब

06/11/2025
Spouse
धर्म

इन उपायो से घर में आएगी खुशियों की बहार, दूर होगा ग्रह क्लेश

06/11/2025
Sawan
धर्म

धन के भंडार भरे रहेंगे धारण करें रुद्राक्ष, जाने चमत्कारी लाभ

06/11/2025
Pot
Main Slider

इस दिशा में न रखें पानी का घड़ा, समस्याओं से घिर जाएगा जीवन

06/11/2025
Next Post
fraudsters arrested

फर्जी एप बनाकर लाखों की ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Cm yogi

सफलता के लिये परिश्रम, लगन एवं सकारात्मक सोच होना आवश्यक : सीएम योगी

05/12/2020
Love Jihad

बरेली कचहरी में कथित लव जिहाद के मामले को लेकर हंगामा

20/04/2021

प्रधानमंत्री का एक दिवसीय कार्यक्रम 24 को जनसभा स्थल का हुआ भूमिपूजन

22/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version