Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सांस लेने में तकलीफ होने के बाद एम्स में भर्ती, रिपोर्ट से खुलासा

नई दिल्ली। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कोविड जैसे लक्षणों की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार रात को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि सांस लेने की समस्या, छाती में दर्द और उच्च रक्तचाप की शिकायत दर्ज कराई। उन्हें रात लगभग 9.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वह कोरोना नेगेटिव पाई गईं।

RSS के वरिष्‍ठ विचारक एमजी वैद्य का नागपुर में हुआ निधन, कुछ दिनों से थे बीमार

भोपाल की सांसद को एक निजी वार्ड में रखा गया है और एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया उनकी देखरेख कर रहे हैं। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि 50 वर्षीय नेता को और भी कई बीमारियां हैं।

एम्स में उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने वाली टीम के एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उन्हें अस्थमा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कई अन्य बीमारियां हैं। भोपाल से 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रज्ञा सांसद बनीं थीं।

Exit mobile version