Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संदिग्ध परिस्थितियों में गुफा में बेहोश मिले साधु-साध्वी, जांच में जुटी पुलिस

Sage-Sadhvi found unconscious

Sage-Sadhvi found unconscious

बटेश्वर स्थित हनुमान गढ़ी पर गुफा में साधु और साध्वी बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को CHC हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए यहां के डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रिफर कर दिया।

गौरतलब है कि बटेश्वर की हनुमान गढ़ी पर करीब 40 आश्रम हैं। यहां कुछ साधु-साध्वी गुफा बना कर रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इन्हीं साधुओं में साधु पूरन दास उम्र करीब 65 व साध्वी मल्ला उम्र करीब 60 साल कई साल से एक साथ रह रहे हैं।

बुधवार सुबह करीब 9 बजे तक नहीं जागने पर पास में ही रहने वाले कालीचरन गुफा में गए तो अंदर पूरन दास और साध्वी बेहोशी की हालत में पड़े थे। जानकारी मिलते ही बाह पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया।

BHU हॉस्टल से कट्टा मिलने से हड़कंप, छात्रों ने मेन गेट बंद कर किया हंगामा

बताया जाता है कि हालत नाजुक होने दोनों को आगरा भेजा गया है। अ‌र्द्ध बेहोशी की हालत में साध्वी मल्ला ने बताया कि रात को चाय पी थी। इसके बाद अचानक तबीयत खराब हो गई। एसएचओ विनोद कुमार का कहना है कि होश में आने व मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।

Exit mobile version