Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सहारनपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शाकंभरी देवी के किए दर्शन

Priyanka Gandhi

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में बुधवार को होने वाली किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंच गई हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले भूरा देव और शाकंभरी देवी के दर्शन किए। यहां पर मत्था टेकने के बाद वह ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह पर हाजिरी लगाएंगी। इसके बाद चिलकाना में किसान महापंचायत में पहुंचेंगी।

चिलकाना में कांग्रेस की किसान पंचायत को लेकर मंच तैयार है। किसानों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मंच पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, गाजियाबाद से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी डोली शर्मा और प्रमोद कृष्णम व अन्य सन्त मंच पर पहुंच चुके हैं। प्रियंका गांधी भी कुछ ही देर में यहां पहुंचेंगी। इसके बाद वह किसान पंचायत को संबोधित करेंगी।

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

प्रियंका गांधी जय जवान, जय किसान से अपनी महापंचायत की शुरूआत करेंगी। उन्होंने सुबह ट्वीट कर लिखा, किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने और उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा कि भाजपा सरकार को कृषि कानून वापस लेने होंगे। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस फोर्स के साथ ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारी भी निगरानी करते रहेंगे।

Exit mobile version