Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सहारनपुर : पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन महिलाओं समेत छह झुलसे

पटाखा फैक्ट्री में आग

पटाखा फैक्ट्री में आग

जिले के थाना बिहारीगढ़ के अन्तर्गत सतपुरा स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत छह कर्मचारी झुलस गए।

झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिये है।

भले ही सत्ता चली जाए, लेकिन देश की एक इंच जमीन नहीं जाने देंगे : राजनाथ सिंह

थाना बिहारीगढ़ के अन्तर्गत ग्राम सतपुरा के निकट जयबाला जी पटाखा फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई जिससे यहां काम करने वाले छह लोग बुरी तरह झुलस गये। सूचना मिलते ही दमकल की गाडियां और पुलिस मौके पर पहुंच गए।

यह पटाखा फैक्ट्री देहरादून निवासी अमित कुमार के नाम पर है। उन्होंने बताया कि झुलसे लोगों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है।

Exit mobile version