• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सहारनपुर बनेगा स्मार्ट सिटी, समस्या और शिकायतों का 30 मिनट में होगा निस्तारण

Desk by Desk
23/07/2020
in Categorized, Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, सहारनपुर
0
सहारनपुर बनेगा स्मार्ट सिटी

सहारनपुर बनेगा स्मार्ट सिटी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर को स्मार्ट सिटी के तहत आधुनिक सुविधाएं तथा सुचारू रूप से व्यवस्थाओं के संचालन के लिए अधिकारियों के एक दल ने काम करने वाली एजेंसी के चयन के लिए पांच प्रमुख कंपनियों का प्रदर्शन देखा और उनके चयन की प्रक्रिया के लिए उनके प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग अंक दिए।

शेखर सुमन ने कहा- एक्टर का परिवार सामने नहीं आ रहा है, हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने गुरूवार को यहां बताया कि एक-दो दिन में काम करने वाली कंपनी का चयन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल एवं जानसन एंड जानसन का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इसके अलावा हनिवेल, एनईसी और शाहपुरजी आदि कंपनियों ने भी अपना प्रस्तुतिकरण दिया। सभी को प्रस्तुतिकरण के आधार पर अंक दिये गये है। सबसे अधिक अंक पाले वाली एजेंसी का चयन शीघ्र किया जायेगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी के चेयरमैन कमिश्नर संजय कुमार, क्षेत्रिय नगर पर्यावरण अध्ययन केंद्र के अपर निदेशक ए के गुप्ता, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी बी के सिंह, अधिशासी अभियंता ज्ञानचंद झा और स्मार्ट सिटी के सलाहकार मोहित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेमचंद, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा समेत कई अफसरों ने पांच कंपनियों द्वारा दिए गए योजनाओं के प्रस्तुतिकरण को करीब से देखा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम में इंटीग्रेटिड कमाण्ड एंड कंटोल सेंटर बनाया गया है। जहां से नगर में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर 100 सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जा सकेगी। नगर में किस जगह से कूड़े का निस्तारण नहीं हो पाया है, किस जगह पर सड़क दुर्घटना हुई है, आपराधिक वारदातों, लूट, चेन स्नेचिंग और मारपीट, झगड़ा, यातायात नियमों का उल्लंघन इस तरह की तमाम समस्याओं पर एक ही स्थान से नजर रखी जाएगी। सभी समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण तीस मिनट के भीतर कर दिया जाएगा। नगर के सभी प्रमुख सड़क मार्गों को सुंदर, साफ-सुथरा, पेड़ पौधों से अच्छादित किया जा रहा है।

नगर आयुक्त का दावा है कि आगामी पांच-छह माह के अंदर सहारनपुर शहर विश्व के सुंदरतम् शहरों जैसा ही दिखेगा। यहां की सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होंगी। इन सभी योजनाओं को पूरा करने के लिए पूरी धनराशि उपलब्ध है। काम करने वाली एजेंसी का चयन होते ही स्मार्ट सिटी की सभी योजनाएं धरातल पर आनी शुरू हो जाएंगी।

Tags: problem and complaintsSaharanpur will become smart city
Previous Post

नवनी परिहार: कंगना रनौत ने ‘तनु वेड्स मनु’ के सेट पर कही थीं स्वरा भास्कर को भद्दी बातें

Next Post

कोरोना के कहर से कैसे बचा रह गया थाईलैंड, जानिए क्या किया उपाय

Desk

Desk

Related Posts

PM Modi
Main Slider

साई बाबा की शिक्षा हमारा मार्गदर्शन कर रही: पीएम मोदी

19/11/2025
Rahul Gandhi
Main Slider

संवैधानिक संस्थाओं पर हमला… राहुल के खिलाफ 272 हस्तियों का लेटर, लगाया ये बड़ा आरोप

19/11/2025
Parineeti Chopra reveals son's name
Main Slider

परिणीति चोपड़ा ने दिखाई अपने लड़ाले की पहली झलक, रिवील किया बेटे का नाम

19/11/2025
Nitish Kumar
Main Slider

दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश, ये होंगे नए डिप्टी सीएम

19/11/2025
Imran Khan's three sisters were dragged on the road.
Main Slider

इमरान खान की बहनों संग पुलिस की बदसलूकी! सड़क पर घसीटने के आरोप

19/11/2025
Next Post
कोरोना के कहर से बचा थाईलैंड

कोरोना के कहर से कैसे बचा रह गया थाईलैंड, जानिए क्या किया उपाय

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने खरीदे मिट्टी के दीये और मूर्तियां, हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

30/10/2024
hakka noodles

मैगी तो कई बार खाई होगी लेकिन अब खाकर देखें मैगी हक्का नूडल्स

24/08/2021
योग गुरु बाबा रामदेव Yoga guru Baba Ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव हाथी पर योगा करते समय गिरे , वीडियो वायरल

13/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version