Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक्शन में सैनी सरकार: नवरात्रि में मीट बिक्री पर सख्ती, अवैध दुकानों पर लगेगा ताला

CM Nayab Saini

CM Nayab Saini

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हरियाणा सरकार ने राज्यभर में बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी अवैध दुकानों की पहचान कर उन्हें तुरंत बंद कराने को कहा है। प्रशासनिक टीमों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि मीट बिक्री से जुड़ी सभी गतिविधियां तय नियमों और स्वच्छता मानकों के अनुसार ही संचालित हों। सरकार ने ये भी कहा है कि धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास मीट की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अवैध मीट दुकानों पर लगेगा ताला

नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते हैं, इसलिए इस आदेश को विशेष रूप से संवेदनशील माना जा रहा है। इस फैसले के बाद पूरे राज्य में अवैध मीट दुकानों पर ताला लग सकता है। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है। सरकार के निर्देशों में बताया गया है कि मीट दुकानों में रोजाना सफाई, कीटों से सुरक्षा और खराब मीट मिलने पर उसे तुरंत नष्ट करने की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही दुकानों पर यह भी लिखना अनिवार्य है कि किस प्रकार का मीट बेचा जा रहा है इसे लेकर खास सावधानी बरतनी है।

Exit mobile version