Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साजिद खान पर इस फेमस मॉडल ने लगाया बड़ा आरोप, 17 की उम्र में किया यौन शोषण

साजिद खान sajid khan

साजिद खान

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2018 से लगातार #Metoo की खबरें सामने आ रही हैंं। यौन शोषण के आरोपों की लिस्ट में उस दौरान निर्देशक साजिद खान का नाम भी आया था। उन पर एक पत्रकार सहित कई मॉडल और अभिनेत्रियों ने शोषण का आरोप लगा था। इसी की वजह से साजिद खान को उस दौरान ‘हाउसफुल 4’ के निर्देशन से हटा दिया गया था।

वहीं, अभी भी उनकी मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब एक बार फिर उन पर यौन शोषण का अरोप लगा है। साजिद खान पर इस बार फेमस मॉडल पाउला ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पाउला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यौन शोषण की बात का खुलासा किया है।

कंगना रनौत ने टूटे ऑफिस में BMC की कार्रवाई का 10 मिनट तक लिया जायजा

मॉडल पाउला ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, ‘#MeToo मूवमेंट के दौरान वह चुप रही। ऐसा इसलिए किया क्योंकि इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है। वहीं अपनी फैमिली के लिए उनका काम करना जरूरी था। अब पाउला के माता पिता उनके साथ नहीं हैं। ऐसे में अब वह निर्देशक साजिद खान के खिलाफ बोल सकती हैं।

2 करोड़ के नुकसान को लेकर BMC के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगी कंगना रनौत

पाउला ने आरोप लगाते हुए आगे लिखा कि साजिद खान ने महज 17 साल की उम्र में उनके साथ शोषण किया। वह मुझसे गंदी बातें करते थे। वह मुझे छूने की कोशिश करते थे। यही नहीं, उन्होंने मुझे अपने सामने कपड़े बदलने के लिए भी कहा।

उन्होंने कहा कि अगर मैं यह सब करती हूं, तो वे मुझे अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल’ में रोल देंगे। भगवान ही जानता है कि ये सब उसने कितनी लड़कियों के साथ किया है।’ पाउला ने अपनी पोस्ट में और बहुत सी बातें लिखी हैं, जो काफी हैरान करने वाली हैं।

Exit mobile version