Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साक्षी महाराज बोले- सुभाष चन्द्र बोस की हत्या कांग्रेस ने करवायी, विवाद बढ़ा तो मारी पलटी

साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

साक्षी महाराज

उन्नाव। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा ही साक्षी महाराज ने एक बार फिर ऐसा ही एक बयान दिया है जिससे हंगामा खड़ा हो गया है। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की हत्या कांग्रेस ने ही करवायी है। साथ ही साक्षी महाराज ने कहा कि पंडित नेहरु तो उनकी लोकप्रियता के सामने कहीं टिकते ही नहीं थे।

शनिवार को उन्नाव में एक कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले काल के गाल में भेज दिया गया था। साथ ही साक्षी महाराज ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही उनकी हत्या कराई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नेताजी की लोकप्रियता इतनी थी कि पंडित नेहरू और महात्मा गांधी तो उनके सामने कहीं टिकते ही नहीं थे। साक्षी महाराज ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस वह शख्सियत थे जिन्होंने नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते। हमने आजादी लहू के भाव से खरीदी थी ।

दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने भी गए थे। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। हालांकि विक्टोरिया मेमोरियल का यह कार्यक्रम भी उस समय विवादों की भेंट चढ़ गया जब ममता बनर्जी ने संबोधित करने से ही मना कर दिया। ममता अपने संबोधन के दौरान जय श्री राम के नारे लगने की वजह से काफी बिफर गयीं थी।

इससे पहले भी कई बार साक्षी महाराज विवादित बयान दे चुके हैं। अभी कुछ ही दिन पहले उन्होंने हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसके अलावा वे अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ काफी जहरीले बयान दे चुके हैं। साक्षी महाराज ने एक बार कहा था कि देश में मदरसों और मस्जिदों के माध्यम से लव जिहाद का षडयंत्र चल रहा है। जिसपर काफी बवाल भी मचा था।

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है। विवाद बढ़ता देख साक्षी महाराज ने अपने बयान से पलटी मार ली है। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी बयान है। इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मेरे बयान तथ्य से परे हों।

Exit mobile version