Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साक्षी का खुलासा: गुस्सा आने के बाद धोनी क्या करते हैं उनके साथ?

साक्षी का खुलासा Sakshi reveals

साक्षी का खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने जन्मदिन पर कई राज को बेनकाब किया। सबसे पहला राज तो यह है कि कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धौनी को भी गुस्सा आता है। उन्होंने यह भी बताया कि धोनी अपना गुस्सा कहां उतारते हैं। साक्षी ने यह सब बातें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सोशल पेज पर की है।

सीएसके ने साक्षी का यह वीडियो अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है। साक्षी वीडियो में कहती हैं। वह इकलौती ऐसी शख्स हैं। जो एमएस को परेशान कर सकती हैं। साथ ही वह बताती हैं। वह कहीं और का गुस्सा मुझ पर उतार देते हैं, लेकिन मैं उससे ठीक हूं। उन्होंने कहा कि, माही शायद ऐसा इस वजह से करते हैं क्योंकि मैं उनके सबसे करीब हूं। इस वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि क्रिकेट के बारे में कभी भी धौनी से बात नहीं होती।

अपनी बेटी जिवा को लेकर कहा कि वह अपने पिता को छोड़कर किसी की भी बात नहीं सुनती। मुझे उसे खाने के लिए 10 बार बोलना पड़ता है। माही की मम्मी भी कई बार कहती हैं, लेकिन वो नहीं सुनती है, लेकिन जब माहीकहते हैं तो एक बार में ही खाना खा लेती है। साक्षी ने पति के लंबे बालों की बात करते हुए कहा कि यह सौभाग्य से मैंने नहीं देखा, क्योंकि अगर मैं उसे देखती तो कभी उनकी ओर नजर नहीं करती। ऐसे बाल तो जॉन अब्राहम पर अच्छे लगते थे।

वैसे तो धोनी को पूरी दुनिया कैप्टन कूल के नाम से जानती है क्योंकि वह मैदान पर बेहद कम मौकों पर गुस्सा करते नजर आते थे, लेकिन साक्षी के इस खुलासे के बाद ऐसा लगता है कि वह भी गुस्सा करते हैं और अपना गुस्सा कहां पर उतारते हैं?

Exit mobile version