Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सलीम खान को बुर्का पहनी हुई महिला ने दी धमकी, बोलीं- लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या…

Salim Khan

Salim Khan

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। कुछ समय पहले ही उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी की गई थी। अब कुछ महीने बाद ही उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को बुर्का पहनी हुई एक महिला ने धमकी दी है।

18 सितंबर को जब सलीम खान सुबह सैर पर निकले हुए थे, इस दौरान उनके पास एक अनजान महिला आई और धमकी देते हुए कहा: लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?

पूरा मामला 18 सितंबर का है। जब सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) मॉर्निंग वॉक करने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गए हुए थे। इस दौरान स्कूटी सवार महिला सलीम खान के पास पहुंची और उन्हें धमकी देकर फरार हो गई।

हिमेश रेशमिया पर टूटा गमों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

दरअसल महिला ने बुर्का पहना हुआ था। फिलहाल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

Exit mobile version