Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का वांछित सलीम गिरफ्तार

Arrested

Arrested

मथुरा। थाना गोविंद नगर पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार (Arrested) किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी थी, उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने सोमवार को बताया पकड़ा गया आरोपित गौ तस्कर है, उस पर छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी।

एएसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा की ओर से बदमाश सलीम पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को बीतीरात सलीम के बारे में सटीक जानकारी मिली। पता चला कि वह किसी अन्य घटना की फिराक में आ रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को बदमाश आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। गोविंद नगर पुलिस और एसओजी टीम ने इस कार्रवाई में बदमाश को पकड़ लिया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि सलीम गौ तस्करी करता है, जिले के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। थाना हाईवे एवं थाना गोविंद नगर वाले मुकदमों में बदमाश सलीम वांछित चल रहा था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी, पुलिस की गोली से घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Exit mobile version