• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्याम बनकर सलमान ने प्रेम जाल में फंसाया, फिर चाकू की नोंक पर पढ़ाया निकाह

Writer D by Writer D
24/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Conversion

Conversion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी में पारा इलाके में रहने वाले सलमान ने अपना नाम बदलकर श्याम रखा। वहीं इलाके की एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे अगवा कर लिया। 10 दिन पहले किशोरी को अगवा कर सलमान ने हरियाणा के एक मकान में बंधक बनाकर रखा। जहां उसके साथ दुष्कर्म (Rape) करता रहा। वहीं चाकू की नोंक पर उससे निकाह भी पढ़ा लिया। इधर पारा थाने में परिजनों ने अहपहरण का केस दर्ज कराया। सर्विलांस सेल की टीम ने आरोपी के हरियाणा में होने की पुष्टि पर दबिश दी। जहां से किशोरी को मुक्त कराया। वहीं श्याम उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक पुलिस गिरफ्त में आया सलमान बजरंग बिहार का रहने वाला है। वहीं पास की रहने वाली किशोरी से उसने एक युवती के जरिए दोस्ती की। दोस्ती करते समय सलमान ने खुद का परिचय श्याम के रुप में दिया। ताकि किशोरी गैर संप्रदाय के होने के कारण दोस्ती से इनकार न करें। धीरे-धीरे उससे बातचीत करना शुरू किया। फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया।

अगवा कर किया धर्म परिवर्तन (Converted ) 

किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले सलमान उर्फ श्याम ने उसे मिलने के लिए पारा इलाके में बुलाया। जहां किशोरी पहुंची, तो सलमान उससे मुलाकात की। फिर किशोरी को धमकी देने लगा। डरा-धमकाकर सलमान किशोरी को अगवा कर लिया। उसे लेकर हरियाणा चला गया। जहां एक मकान में बंधक बना लिया। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

उसने इस दौरान एक दिन किशोरी के गले पर चाकू रखा और उसका धर्म परिवर्तन कराया। फिर निकाह किया। वहीं उसे बतौर पत्नी रखे रहा। वहीं परिजन किशोरी की तलाश लखनऊ में अपने कई परिचितों व रिश्तेदारों के घर पर किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर तीन दिन बाद परिजन पारा थाने पहुंचे।

अपहरण का संदेह जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल सर्विलांस की टीम को अलर्ट कर दिया। आरोपी के नंबर को ट्रैक करना शुरू किया। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन हरियाणा में मिली। जिस पर पुलिस टीम का गठन कर दबिश दी गई। आरोपी के चंगुल से किशोरी को मुक्त कराया। किशोरी ने बयान में धर्म परिवर्तन व जबरन निकाह कराने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी के पास से कई जाली दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

सहेली ने कराई थी दोस्ती, वह भी थी अंजान

पुलिस के मुताबिक किशोरी के घर के पास ही उसकी सहेली रहती थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती होने का फायदा आरोपी सलमान उर्फ श्याम ने उठाया। सलमान किशोरी की सहेली से भी श्याम बनकर ही मिला। सलमान के बातचीत व व्यवहार के कारण सहेली को भी संदेह नहीं हुआ। उसने किशोरी से दोस्ती करा दी। अब हकीकत सामने आने के बाद से किशोरी की सहेली भी सदमे है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

भारत ने किया Agni-3 मिसाइल का सफल परीक्षण

Next Post

पकड़ी गई नकली नमक की फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gang Rape
Main Slider

लखनऊ में 11वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

11/10/2025
Brajesh Pathak
उत्तर प्रदेश

हमेशा लोकतंत्र के विरोध में रही सपा, अब इमरजेंसी लगाने वालों के साथ खड़े हैं अखिलेशः ब्रजेश पाठक

11/10/2025
IGRS
उत्तर प्रदेश

जनशिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल अव्वल, मीरजापुर मंडल ने हासिल किया दूसरा स्थान

11/10/2025
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में झलकेगा विकास का उजियारा, योगी सरकार की योजनाओं से निखरेगी अयोध्या

11/10/2025
cm yogi
गाजीपुर

बाबा साहब के संविधान में चोरी-छिपे डाला गया धर्म निरपेक्ष शब्द : योगी आदित्यनाथ

11/10/2025
Next Post
salt

पकड़ी गई नकली नमक की फैक्ट्री, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Plastic Cups

प्लास्टिक कप से सजाएं घर, यहां से ले इसके आइडियाज

11/08/2023

EVM ने उड़ाई नेताओं की नींद, नेता से बने चौकीदार

09/03/2022
CM Dhami

मालन सेतु का पुनर्निर्माण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी

26/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version